अलवर

Alwar : अलवर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Alwar : अलवर एसीबी की बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके पुत्रों के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली अलवर में दर्ज एस.टी. एस.सी. के प्रकरण जिसकी जांच उप अधीक्षक पुलिस एस. टी. / एस.सी. सैल, अलवर कर रहे हैं, में एफआर लगवाने की एवज में सहीराम कानिस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली, अलवर शहर द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर नगर द्वितीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपाल गोदारा के नेतृत्व …

Read More »

Alwar : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Alwar : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत अलवर जिले में रविवार को अलवर-भिवाड़ी रोड पर भींडूसी गांव के पास एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा परिवार सरिस्का घूमने के लिए आया था। यहां सरिस्का सफारी के बाद वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले धर्मेंद्र उनकी पत्नी मोनिका, बेटी शिवा व …

Read More »

Alwar : अलवर जिले में मंदिर के बाद अब गौशाला पर चला बुलडोजर।

Alwar : अलवर जिले में मंदिर के बाद अब गौशाला पर चला बुलडोजर। अलवर के राजगढ़ में मंदिर पर बुलडोजर चलाने का मामला अभी थमा नहीं है कि अब कठूमर के रूंध में गोशाला पर बुलडोजर चलने का विवाद हो गया है। 21 अप्रैल काे यहां वन विभाग ने गोशाला की चारदीवारी को अवैध निर्माण बताते हुए कुछ हिस्सा तोड़ दिया। कार्रवाई के बाद गायों को जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। वन विभाग का कहना है कि सहायक वन संरक्षक(विभागीय कोर्ट) के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद करीब 10 हेक्टेयर जमीन …

Read More »

Alwar : IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में वभाग नई आज बड़ी कार्यवाही करते हुए दो दिन पूर्व ही पद से रिलीव हुए पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेंज हाथों गिरफ्तार किया। डीजी सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि अशोक सांखला उसलकी फर्म द्वारा किए जा रहे निर्माण को निर्बाध चलने की एवज में कलेक्टर पहाड़िया उस पर मंथली देने का दबाव बना रहे थे।  इसी क्रम में सौदा 16 लाख में बैठा औऱ उसमें से ही …

Read More »

Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला कलेक्टर

Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला कलेक्टर अलवर जिला कलेक्टर कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर के राजगढ़ में की गई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही पर अपना पक्ष रखा है। जिला प्रशासन के अनुसार भाजपा द्वारा गठित राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में अजेंडा का पहला बिंदु ही मेला चौराहा से गोल चक्कर तक के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाना था। इस पर बाकायदा भाजपा बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।  प्रशासन ने राजगढ़ में जो भी कारवाही की वो विधि सम्मत और नगर पालिका बोर्ड …

Read More »

Alwar : 16 महीने से एनक्लोजर में बंद टाइगर ST-6 की मौत।

Alwar : 16 महीने से एनक्लोजर में बंद टाइगर ST-6 की मौत। अलवर : सरिस्का से एक और बुरी खबर है। सबसे खूंखार टाइगर एसटी-6 की मौत हो गई। टाइगर बूढ़ा हो गया था। जिसे 23 फरवरी 2011 को केवलादेव भरतपुर से अलवर लाया गया था। जिसकी करीब 16 साल की उम्र में मौत हुई है। पहले एसटी – 4 और एसटी- 6 के झगड़े के बाद टाइगर एसटी-4 की मौत हो गई थी। लेकिन बाद में एसटी-6 के पीठ पर घाव हो गए थे। जब टाइगर की हालत नाजुक होती गई तो उसे नवम्बर 2020 से एनक्लॉजर में रखा …

Read More »

Alwar : ACB का NH 48 पर DTO दफ्तर पर छापा, 12 लाख नगद जब्त

Alwar : ACB का NH 48 पर DTO दफ्तर पर छापा, 12 लाख नगद जब्त इंस्पेक्टर गिरफ्तार। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित अलवर के डीटीओ कार्यालय व नाके पर रविवार अल सुबह करीब पौने चार बजे ACB ने रेड डाली। डीटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टर, दलाल सहित 13 गार्डों को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली का करीब 12 लाख रुपए जब्त किए है। सर्विलांस के हिसाब से जल्दी कुछ नाम और सामने आएंगे जिनके इशारे पर वसूली होती थी। जिनमें कुछ अफसर व बाहर के लोग भी लपेटे में आ सकते हैं। दलाल चौबारा निवासी रवि चौहान, रविंद्र सिंह भाटी इंस्पेक्टर …

Read More »

Alwar : मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं अलवर कलक्टर ने सरिस्का में अग्नि कांड वाले क्षेत्रों का लिया जायजा।

Alwar : मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं अलवर कलक्टर ने सरिस्का में अग्नि कांड वाले क्षेत्रों का लिया जायजा। अलवर : सरिस्का बाघ परियोजना में अग्नि दुर्घटना वाले वन क्षेत्रों में अग्नि नियंत्रण पर काबू पाने हेतु भारतीय वायु सेना के दो हैलीकॉप्टर्स द्वारा बुधवार दोपहर तक 22 राउण्ड लगाकर अग्निशमन की कार्यवाही की गई। सरिस्का बाघ परियोजना अलवर के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आर.एन मीणा ने बताया मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं जिला कलक्टर ने अग्नि दुर्घटना वाले क्षेत्रों का जायजा लिया एवं अग्निशमन कार्यवाही की प्रगति एवं अग्नि के फैलाव की रोकथाम के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। …

Read More »

सरिस्का अभ्यारण्य में लगी भीषण आग, वन्य जीव जंतुओं की बढी मुश्किलें

Alwar : सरिस्का अभ्यारण्य में लगी भीषण आग, वन्य जीव जंतुओं की बढी मुश्किलें सरिस्का जंगल में बीते दो दिनो से लगी आग विकराल होकर जंगल के 20 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैल चुकी है। आग पर काबू नहीं हो पाने की वजह से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। आग जंगल के जिस हिस्से में तेजी से बढ़ रही है वहां कई टाइगर हैं। आग बुझाने के लिए अब हेलिकॉप्टर व एरियल लिफ्ट फायर ब्रिगेड से मदद मांगी गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह पहुंचे सेना के दो हेलिकॉप्टर ने आग बुझाना स्टार्ट कर दिया …

Read More »

Alwar : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीन दोस्त हुए घायल।

Alwar : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीन दोस्त हुए घायल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बहरोड के पास धुलेंडी पर भीषण हादसा हो गया। हादसे मे 3 जनों की दर्दनाकड़ मौत हो गई। वही तीन अन्य घायल हो गए। सभी कार से बहराेड़ से,  नीमराणा जा रहे थे। हाईवे पर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में अल्केश कुमार निवासी भावता की ढाणी, मनोज यादव निवासी ढुंढारिया, भावता की ढाणी और विक्रम मास्टर निवासी जटगांवड़ा की मौत हो गई। अरविंद सिंह निवासी जटगांवड़ा, देवेंद्र निवासी भावता की ढाणी बहरोड़, रोशनलाल निवासी मंढाणा, …

Read More »