CBSE ने 12वीं के साथ 10वीं का रिजल्ट जारी

CBSE ने 12वीं के साथ 10वीं का रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के साथ 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 92.71% रहा, लेकिन अजमेर रीजन (राजस्थान और गुजरात) ने नेशनल एवरेज से ज्यादा रिजल्ट दिया है। अजमेर का रिजल्ट 96.01% रहा। देश भर के 16 रीजन में अजमेर का छठा स्थान है। इस रीजन में राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं 10वीं क्लास में देशभर में अजमेर रीजन (राजस्थान-गुजरात) चौथे स्थान पर रहा। इस रीजन का कुल रिजल्ट 98.14 फीसदी रहा। दसवीं में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। पूरे देश में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था। वहीं अजमेर रीजन में राजस्थान व गुजरात से 1 लाख 3 हजार 24 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, इसमें 61 हजार 277 बॉयज व 41 हजार 747 गर्ल्स हैं। अजमेर रीजन के राजस्थान में 12वीं की परीक्षा का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा। कुल 24494 बच्चे रजिस्टर्ड थे। एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट 24421 थे। कुल 96.27 फीसदी लड़के और 97.14 फीसदी लड़कियां पास हुईं। बात करे 10वीं कक्षा की तो पूरे देश ने 1 लाख 24 हजार 495 स्टूडेंट्स ने 10वीं का एग्जाम दिया था। वहीं अजमेर रीजन में राजस्थान व गुजरात से 1 लाख 24 हजार 495 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया।​​​​​​​ इनमें लड़कों का 97.89 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 98.52% रहा। राजस्थान का कुल रिजल्ट 98.38 फीसदी रहा। कुल 91108 बच्चे रजिस्टर्ड थे। एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट 90701 थे। कुल 98.20 फीसदी लड़के और 98.65 फीसदी लड़कियां पास हुईं।