केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल “तिरंगा उत्सव” में भाग लेंगे

संस्कृति मंत्रालय कल नई दिल्ली में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र के लिए उनके योगदान का उत्सव मनाने के लिए सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरी एक शाम- “तिरंगा उत्सव” आयोजित करेगा।

गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति देशभक्ति के इस समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें :   अनरेगुलेटेड स्कीम में पैसा जमा करने वाली सोसायटियों के खिलाफ मुकदमें होंगे दर्ज

इस कार्यक्रम में देश में पिंगली वेंकैया के अमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। उसके बाद उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा उत्सव में “हर घर तिरंगा” गान और वीडियो का भव्य लॉन्च भी किया जाएगा। संगीतमय संध्या में कैलाश खेर और कैलासा, हर्षदीप कौर और डॉ. रागिनी मक्खर जैसे कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें :   धारीवाल साहब, अजमेर में भी स्मार्ट सिटी के कार्यों के ठेकेदारों पर जुर्माना ठुकवाओ। काश! चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी अपने जिले में धारीवाल जैसी जागरूकता दिखाते।

पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर थे। वे गांधीवादी सिद्धांतों के अनुयायी थे। महात्मा गांधी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रध्वज को केसरिया, सफेद और हरे रंगों के बीच में चक्र के साथ डिजाइन किया था।

सांस्कृतिक संध्या भारत की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के ऐतिहासिक दिन का प्रतीक होगी और देश के सबसे महत्वपूर्ण रत्नों में से एक- पिंगली वेंकैया को एक महान श्रद्धांजलि होगी।

*****

एमजी/एएम/एसकेएस/एसके