वाटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज कॉन्टेस्ट – जून, 2022 के विजेताओं की घोषणा की गई

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने ‘वाटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज’ कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है।

अब तक, MyGov पोर्टल पर तीन कॉन्टेस्ट आयोजित किए गए हैं। पहला कॉन्टेस्ट 01.09.2019 से 30.08.2020 तक आयोजित किया गया था। दूसरा  कॉन्टेस्ट 19.09.2020 से 31.08.2021 तक आयोजित किया गया था। तीसरा कॉन्टेस्ट 01.12.2021 को शुरू किया गया है जो 30.11.2022 को समाप्त होगा। अब तक, 149 व्यक्तियों को वाटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज प्रतियोगिता से सम्मानित किया जा चुका है। ये जल नायक जल संरक्षण, जल संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने, वर्षा जल संचयन, जल संचयन के लिए उद्यमिता, भूजल प्रबंधन, नदी के कायाकल्प, जलाशयों के कायाकल्प और अपशिष्ट जल के पुन: इस्तेमाल / रिसाइक्लिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

इस कॉन्टेस्ट का उद्देश्य सामान्य रूप से पानी के महत्त्व को बढ़ावा देना तथा जल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत विकास पर देशव्यापी प्रयासों का समर्थन करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप देश में जल संरक्षण के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए एक बड़ी जनसंख्या को प्रेरित किया जाना चाहिए। कॉन्टेस्ट का उद्देश्य लोगों की जानकारी बढ़ाकर तथा जल नायकों के अनुभवों को साझा करके जल संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति एक दृष्टिकोण तैयार करना भी है, ताकि सभी हितधारकों के बीच व्यावहारिक तौर-तरीकों में बदलाव लाया जा सके।

यह भी पढ़ें :   अहमदाबाद में नवभारत साहित्य मंदिर द्वारा आयोजित 'कलम नो कार्निवल' पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

जून 2022 के महीने के तीन विजेता श्री अनुज शर्मा, श्री आरव सेठ और श्री दुर्गेश गुप्ता हैं, उनका विवरण नीचे दिया गया है। उनमें से प्रत्येक को 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र मिलेगा।

1. श्री अनुज शर्मा मेरठ से हैं। उन्होंने इलाके में पर्यावरण संरक्षण के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण के अनुकूल खेती, जल संरक्षण, और अपशिष्ट रिसाइक्लिंग जैसी अच्छी पहलों की योजना बनाई और उन्हें बढ़ावा दिया।

2. श्री दुर्गेश गुप्ता “ग्रीन यात्रा ट्रस्ट” नामक गैर-सरकारी संगठन के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने एनसीआर क्षेत्र, एमएमआर और बैंगलोर में 15 से अधिक तालाबों और झीलों को पुनर्जीवित करने तथा बनाने के लिए अनेक प्रयास किए। इसके अलावा, उन्होंने आईडीएस संगठन के साथ महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में कई जल परियोजनाओं को लागू किया।

यह भी पढ़ें :   इफ्फी में जापान के ओजू, मिजोगुची और कुरोसावा की फिल्मों का प्रदर्शन

3. श्री आरव सेठ गाजियाबाद के 13 वर्षीय छात्र कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 4500 पेड़ लगाए तथा जागरूकता और कार्य योजनाओं के माध्यम से समाज के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ यमुना सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

प्रतियोगिता मासिक रूप से आयोजित की जाती है और इसे MyGov पोर्टल पर देखा जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, जल संरक्षण पर अपनी सफलता की कहानियों को 1-5 मिनट के वीडियो के रूप में पोस्ट करना होगा, साथ ही अधिकतम 300 शब्दों का लिखित विवरण और प्रयासों को दर्शाने वाली कुछ तस्वीरें संलग्न करनी होंगी। साथ ही, प्रतिभागी MyGov पोर्टल (www.mygov.in) पर अपने वीडियो (अपने YouTube वीडियो के लिंक के साथ) साझा कर सकते हैं। MyGov पोर्टल के अलावा, प्रविष्टियां waterheroes.cgwb[at]gmail[dot]com पर भी जमा की जा सकती हैं।

****

एमजी/ एएम/ एसकेएस/वाईबी