भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता

 

भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 355 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्‍या बढ़कर अब 14 तक पहुंच गई है।  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से अनगिनत भारतीयों ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने लवप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘भारतीय भारोत्तोलक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह को बधाई। उन्हें भावी खेल आयोजनों में सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें :   Ayurveda, Homeopathic and Unani are not alternative but real systems of medicine – Ayurveda Minister

Indian weightlifters continue to excel and bring glory for the nation. Congratulations to Lovepreet Singh for winning bronze medal in weightlifting at #CommonwealthGames. My best wishes to him for success in future events.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘प्रतिभाशाली लवप्रीत सिंह को पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। युवा और ऊर्जावान लवप्रीत ने अपने शांत स्वभाव एवं खेल के प्रति समर्पण भाव से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें समस्‍त भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

Congratulations to the talented Lovepreet Singh for winning the Bronze medal in Men’s 109kg weightlifting. The young and dynamic Lovepreet has impressed everyone with his calm temperament and dedication to sports. Wishing him the very best for all future endeavours. pic.twitter.com/IWZtRezGJv

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : वित्तीय गड़बड़ मिलने पर लेखा सेवा के 9 अधिकारियों के विरूद्ध हुई FIR दर्ज

लवप्रीत सिंह को बधाई देते हुए  श्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘लवप्रीत सिंह को एनएसएनआईएस पटियाला के राष्ट्रीय शिविर में अपनी विशिष्‍ट जगह बनाने में 7 साल कड़ी मेहनत करनी पड़ी, उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा ! राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आपके पदक के लिए बधाई। चैंपियन, आपके उज्‍ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। # चीयर4इंडिया।’

It took Lovepreet Singh 7 years of hardwork to make his place in the national camp at NSNIS Patiala, since then there has been no looking back for him!Congratulations on your 🥉 medal at #CWG2022.Champ, wish you the best for your future. #Cheer4India pic.twitter.com/vk9uktm9uw

लवप्रीत सिंह की उपलब्धियां जानने के लिए यहां क्लिक करें https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/aug/doc20228380001.pdf

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस /वाईबी