प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“सौरव घोषाल को सफलता की नई ऊंचाइयां छूते देखना खुशी की बात है। बर्मिंघम में उन्होंने जो कांस्य पदक जीता है वो बहुत खास है। उन्हें बहुत बधाई। कामना है कि उनकी ये उपलब्धियां भारत के युवाओं के बीच स्क्वॉश की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करें।”

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री 5 नवम्‍बर को केदारनाथ जाएंगे और श्री आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे

It is a delight to see @SauravGhosal scaling new heights of success. The Bronze medal he’s won in Birmingham is a very special one. Congratulations to him. May his achievements help boost the popularity of squash among India’s youth. pic.twitter.com/uhCEv15AMs

****

एमजी/एएम/जीबी