केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम जानकारी के माध्यम से तेज किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने में सक्षम बनाया जा सके।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे कुल टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।
टीके की खुराकें
(11 अगस्त, 2022 तक)
अब तक हुई आपूर्ति
1,98,34,52,325
शेष
7,21,49,850
भारत सरकार (निःशुल्क चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 198.34 करोड़ (1,98,34,52,325) से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की जा चुकी है।
7.21 करोड़ (7,21,49,850) से अधिक अतिरिक्त और इस्तेमाल नहीं की गयी कोविड वैक्सीन की खुराकें राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें लगायी जानी हैं।
*******
एमजी/एएम/जेके/डीवी