भारत ने वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना करने में बहुत लचीलापन प्रदर्शित किया है: पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 9 सितंबर 2022 को आयोजित एक मीडिया कार्यक्रम में डीएसएफ बोली राउंड-III के तहत 31 डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड (डीएसएफ) ब्लॉक और सीबीएम बिड राउंड 4 के तहत 14  ईएंडपी घरेलू कंपनियों को अवार्ड किए गए सीबीएम ब्लॉकों के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जाने का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2023 के लिए लोगो का भी अनावरण किया, जो कि मंत्रालय का भारत के बेंगलुरु में 6 से 8 फरवरी 2023 तक होने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें :   वित्त वर्ष 2022-23 में जुलाई 2022 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

अनुबंध विनिमय कार्यक्रम के बाद ओपन हाउस में, मंत्री ने निम्नलिखित को रेखांकित किया:

श्री पुरी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 के बारे में कहा कि यह मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम होगा और भारत द्वारा जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद यह पहला प्रमुख ऊर्जा कार्यक्रम भी होगा। यह आयोजन क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को ऊर्जा न्याय और ऊर्जा रूपांतरों के लिए रणनीतिक नीति और तकनीकी ज्ञान साझा करने के लिए एक साथ आने का एक अभूतपूर्व अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें :   'विकास और आकांक्षात्मक अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय पोषण' पर बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

***

एमजी/एएम/एसकेजे/एमबी