रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की यात्रा करेंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्री राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :   तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार 2021 के लिए नामांकन 16 जून 2022 तक होगा

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति श्री अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। श्री राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।

एमजी/एएम/एबी