जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल, अकादमी लखनऊ में रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह परेड का आयोजन कल

जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल, अकादमी लखनऊ में कल दिनांक 20.09.2022 को रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस परेड का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बल के महानिदेशक श्री संजय चन्दर, IPS, परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सुश्री दर्शना विक्रम जरदोश, माननीया रेल राज्य मंत्री एवं वस्त्र,  भारत सरकार परेड की सलामी लेंगी व निरीक्षण करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 20 सितम्बर 1985 को ही रेलवे सुरक्षा बल को संघ के सशस्त्र बल का दर्जा दिया गया था। तब से ही रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस का आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर किया जाता रहा है। 22 मई 2006 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भव्य परेड व समारोह में रेलवे सुरक्षा बल को ध्वज प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :   उपराष्ट्रपति ने राम नगरी अयोध्या का दौरा किया और इसे लंबे समय से अभिलषित स्वप्न की सिद्धि बताया

 समारोह में महानिरीक्षक अतुल श्रीवास्तव को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं दो सहायक सुरक्षा आयुक्त व 13 अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त 2 जवानों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक एवं 4 जवानों को उत्तम जीवन रक्षक पदक एवं एक जवान को जीवन रक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :   नेवी चिल्ड्रन स्कूल (मुंबई) की मिस जिया राय ने रिकॉर्ड समय में पलक जलडमरूमध्य पार किया

प्रथम बार जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल, अकादमी लखनऊ के प्रांगण में  अखिल भारतीय स्तर पर रे.सु.ब. स्थापना दिवस परेड-2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल महानिदेशालय के उच्चाधिकारी गण, सभी  क्षेत्रीय रेलों व उत्पादन इकाईयों के महानिरीक्षक व उपमहानिरीक्षक गण एवं बल के अधिकारी व जवान भाग ले रहें हैं। परेड का मुख्य आकर्षण रेलवे सुरक्षा बल कमाण्डो प्लाटून व महिला प्लाटून रहेगी।

***

YB/DNS