सामान्य ज्ञान

प्रश्‍न – कौन सा यौगिक ‘ऑयल ऑफ विंटर ग्रीन’ के नाम से जाना जाता है?

उत्‍तर – मेथिल सैलिसिलेट

प्रश्‍न – सिनेबार किसका प्रमुख अयस्‍क है?

उत्‍तर – पारे का

प्रश्‍न – कीमोथेरेपी (Chemotherapy) क्‍या होता है?

उत्‍तर – रासायनिक पदार्थों के उपयोग से रोग की चिकित्‍सा

प्रश्‍न – यदि दूरस्‍थ वस्‍तु से आने वाली किरणें रेटिना के आगे फोकसित हो जाती है, तो दृष्टि में कौनसा दोष कहा जाता है?

उत्‍तर – निकट दृष्टि (Myopia)

प्रश्‍न – किस कोशिकांग को कोशिका का ‘पावर हाउस’ कहा जाता है?

उत्‍तर – माइटोकॉण्ड्रिया को

प्रश्‍न – होमो सैपियंस किस जीवधारी का वैज्ञानिक नाम है?

उत्‍तर – मनुष्‍य का

प्रश्‍न – हाइड्रोपोनिक्‍स (Hydroponics) किसे कहते हैं?

उत्‍तर – पौधों के मृदाविहीन संवर्धन (जलीय माध्‍यम में पौधे उगने) को

प्रश्‍न – रिकेट्स रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?

उत्‍तर – विटामिन डी की कमी के कारण

प्रश्‍न – ज्‍योति फ्लक्‍स का मात्रक है?

उत्‍तर – ल्‍यूमेन (Lumen)

प्रश्‍न – गैस नियतांक का SI मात्रक क्‍या है?

उत्‍तर – जूल/K-मोल

प्रश्‍न – कार्बोनिक अम्‍ल का रासायनिक नाम क्‍या है?

उत्‍तर – फिनोल

प्रश्‍न – कार्नेलाइट किसका खनिज है?

उत्‍तर – मैग्‍नीशियम का

प्रश्‍न – न्‍यूटन का गति का प्रथम नियम किस अन्‍य नाम से भी जाना जाता है?

उत्‍तर – जड़त्‍व का नियम

प्रश्‍न – बैलाडोना नामक औषधि एट्रोपा बेलाडोना नामक पौधे के किस भाग से प्राप्‍त होती है?

उत्‍तर – जड़ तथा पत्तियों से

प्रश्‍न – थायमिन (Thiamine) कौन सा विटामिन है?

उत्‍तर – विटामिन B1

यह भी पढ़ें :   राजस्थान में अगले सत्र से बढ़ सकती हैं एमबीबीएस की 300 और सीट

प्रश्‍न – कन्‍जंक्‍टीवाइटिस (Conjunctivitis) शरीर के किस अंग का रोग है?

उत्‍तर – आँख का

प्रश्‍न – प्‍यास का केन्‍द्र कहाँ होता है?

उत्‍तर – हाइपोथेलेमस

प्रश्‍न – कच्‍ची चीनी को रंग विहीन करने हेतु जिस चारकोल का प्रयोग किया जाता है, वह है?

उत्‍तर – एनीमल चारकोल

प्रश्‍न – अग्निशमन यंत्रों में भरा सोडियम बाइकार्बोनेट घोल किससे क्रिया करके कार्बन डाय ऑक्‍साइड बनाता है?

उत्‍तर – गन्‍धक के अम्‍ल से

प्रश्‍न – यदि दो चुम्‍बकीय ध्रुवों के बीच शक्ति और दूरी दोगुनी हो जाए, तो उनके बीच लगने वाला बल?

उत्‍तर – चौगुना बढ़ जाएगा।

प्रश्‍न – भारत के प्रथम अन्‍तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 3 अप्रैल, 1984 को किस अन्‍तरिक्ष यान में गए?

उत्‍तर – सोयुज-टी-11

प्रश्‍न – ‘केन्‍द्रीय शुष्‍क जोन अनुसंधान संस्‍थान’ (CAZRI) कहाँ स्थित है?

उत्‍तर – जोधपुर में

प्रश्‍न – जीवों के क्‍लोन (हमशक्‍ल) तैयार करने की वैज्ञानिक पद्धति का क्‍या नाम है?

उत्‍तर – क्‍लोनिंग

प्रश्‍न – जैव ऑक्‍सीकरण के फलस्‍वरूप उत्‍पन्‍न होने वाली ऊर्जा का संचय कहाँ होता है?

उत्‍तर–ATP अणुओं में

प्रश्‍न – प्रकाश के ध्रुवीकरण प्रभाव का पता लगाने वाले भारतीय वैज्ञानिक का नाम है?

उत्‍तर – चंद्रशेखर वेंकटरमन (सी.वी.रमन)

प्रश्‍न – AIIMS किसका संक्षिप्‍त रूप है?

उत्‍तर – आल इण्डिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

प्रश्‍न – जब रक्‍त में ऑक्‍सीजन की सांद्रता में कमी आती है, तो श्‍वास की गति?

उत्‍तर – बढ़ जाती है।

प्रश्‍न – रेडियो के आविष्‍कारक जी मार्कोनी कहाँ के रहने वाले थे?

उत्‍तर – इटली

प्रश्‍न – माइक्रो-बायोलॉजी सम्‍बन्धित है?

यह भी पढ़ें :   प्रमुख बंदरगाहों की लम्बित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश

उत्‍तर – अति सूक्ष्‍म जीवों के अध्‍ययन से

प्रश्‍न – शराब का अत्‍यधिक सेवन करने से मानव के किस अंग की क्षति होती है?

उत्‍तर – यकृत (Liver) की

प्रश्‍न – धुले हुए सफेद कपड़ों में नील लगाने से वह अधिक सफेद व चमकीले हो जाते हैं, इसका कारण है?

उत्‍तर – प्रकाश का प्रकीर्णन

प्रश्‍न – कोशिका की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?

उत्‍तर – रॉबर्ट हुक ने

प्रश्‍न – अपश्रव्‍य (Infrasonic) तरंगों की आवृत्ति होती है?

उत्‍तर – 20 हर्ट्ज से कम

प्रश्‍न – श्‍वेत रक्‍त-कणिकाओं का प्रमुख कार्य है?

उत्‍तर – रोगों से रक्षा करना।

प्रश्‍न – रक्‍त–स्‍कन्‍दन में कौन सा विटामिन क्रियाशील होता है?

उत्‍तर – विटामिन K

प्रश्‍न – पास्‍कल मात्रक में वायुमण्‍डलीय दाब कितना होता है?

उत्‍तर – 105 पास्‍कल

प्रश्‍न – साइटोकाइनेसिस में किसका विभाजन होता है?

उत्‍तर – कोशिका द्रव्‍य का

प्रश्‍न – मेथिल अल्‍कोहल का रासायनिक सूत्र है?

उत्‍तर–CH3OH

प्रश्‍न – जब दो कण टक्‍कर के पश्‍चात एक-दूसरे से चिपक जाते हैं, तो टक्‍कर कहलाती है?

उत्‍तर – पूर्णत: अप्रत्‍यास्‍थ (Perfectly Inelastic)

प्रश्‍न – किसी क्षेत्र में गुरूत्‍वीय क्षेत्र शून्‍य है, तो उस क्षेत्र में गुरूत्‍वीय विभव होगा?

उत्‍तर – नियम (Constant)

प्रश्‍न – जब +q आवेश को कम विभव वाले बिन्‍दु से अधिक विभव वाले बिन्‍दु पर ले जाया जाता है, तो उसकी ऊर्जा पर क्‍या प्रभाव पड़ता है?

उत्‍तर–ऊर्जा बढ़ जाती है।

प्रश्‍न – विद्युत क्षेत्र में स्‍वतंत्र ऋण आवेश (जैसे इलेक्‍ट्रान) गति करता है?

उत्‍तर – निम्‍न विभव से उच्‍च विभव की ओर