अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के लिए कैलेंडर जारी

संस्थागत एवं खुदरा निवेशकों को अपने निवेश के लिए कुशलतापूर्वक योजना बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही (1 अक्टूबर, 2022 से 31 मार्च 2023) के लिए सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियों को जारी करने के लिए एक सांकेतिक कैलेंडर को भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से तैयार किया गया है।

जारी किया गया कैलेंडर इस प्रकार है:

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करने के लिए कैलेंडर

(01 अक्टूबर, 2022 से 31 मार्च, 2023)

क्रम संख्‍या

नीलामी सप्‍ताह

रकम

(करोड़ रुपये में)

 

प्रतिभूति-वार आवंटन

1

अक्टूबर 03-07, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

2

अक्टूबर 10-14, 2022

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

3

अक्टूबर 17-21, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

4

अक्टूबर 31- नवंबर 04, 2022

30,000

i)  02 वर्षीय प्रतिभूति    ₹ 4,000 करोड़

ii) 07 वर्षीय प्रतिभूति    ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

5

नवंबर 7-11, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

6

नवंबर 14-18, 2022

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

7

नवंबर 21-25, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

8

नवंबर 28-दिसंबर 02, 2022

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

9

दिसंबर 05-09, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

यह भी पढ़ें :   अमेरिकी नौसेना में पीएसीएफएलटी कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो का भारत दौरा

10

दिसंबर 12-16, 2022

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

11

दिसंबर 19-23, 2022

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

12

दिसंबर 26-30, 2022

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

13

जनवरी 02-06, 2023

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

14

जनवरी 09-13, 2023

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

15

जनवरी 16-20, 2023

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

16

जनवरी 23-27, 2023

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

17

जनवरी 30- फरवरी 03, 2023

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

18

फरवरी 06-10, 2023

30,000

i)   02 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 4,000 करोड़

ii)  07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

iii) 14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iv) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

19

फरवरी 13-17, 2023

28,000

i)   05 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 7,000 करोड़

ii)  10 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 12,000 करोड़

iii) 30 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

20

फरवरी 20-24, 2023

26,000

i)   07 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 6,000 करोड़

ii)  14 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 11,000 करोड़

iii) 40 वर्षीय प्रतिभूति   ₹ 9,000 करोड़

कुल

5,76,000

 

 

जैसा कि अब तक देखा गया है, कैलेंडर के दायरे में आने वाली सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्‍पर्धी बोली योजना की सुविधा होगी, जिसके तहत अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत निर्दिष्‍ट रिटेल या छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें :   कोयले की कमी के कारण जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में ऊर्जा प्रबन्धन

 पहले की ही तरह इस बार भी भारत सरकार के पास भारतीय रिजर्व बैंक के साथ विचार विमर्श करके अधिसूचित राशि, निर्गमन अवधि, परिपक्‍वता आदि की दृष्टि से उपर्युक्‍त कैलेंडर में आवश्‍यक संशोधन करने और विभिन्‍न प्रकार के प्रपत्र (इंस्‍ट्रूमेंट) जारी करने का लचीलापन होगा। इसके अलावा गैर-मानक परिपक्वता वाले प्रपत्रों सहित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को जारी करने और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सम्बद्ध महंगाई से जुड़े बॉन्डों सहित प्लोटिंग रेट बॉन्डों (एफआरबी) को जारी करने की दृष्टि से भी उपर्युक्‍त कैलेंडर में आवश्‍यक संशोधन करने का लचीलापन होगा। ये संभावित संशोधन भारत सरकार की आवश्‍यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों एवं अन्‍य प्रासंगिक कारकों पर निर्भर करेंगे और ये संशोधन करने से पहले बाजार को बाकायदा सूचित किया जाएगा। आवश्‍यकता पड़ने पर इस कैलेंडर में बदलाव किये जा सकते हैं। तय अवधि के दौरान कोई अवकाश पड़ जाने जैसे कारण भी इसमें शामिल हैं। इस तरह के बदलावों के बारे में जानकारी प्रेस विज्ञप्तियों के जरिये दी जाएगी।

 भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार के पास नीलामी संबंधी अधिसूचना में इंगित उपर्युक्त प्रतिभूतियों में से प्रत्येक के लिए 2,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त अभिदान को बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हालांकि किसी भी नीलामी के अंतर्गत एक या उससे अधिक प्रतिभूतियों में ग्रीन-शू ऑप्शन या विकल्प का उपयोग नीलामी संबंधी समग्र अधिसूचित राशि के दायरे में ही करना होगा।

 भारतीय रिजर्व बैंक महीने के प्रत्येक तीसरे सोमवार को नीलामी के जरिये प्रतिभूतियों की अदला-बदली भी सुनिश्चित करेगा। यदि तीसरे सोमवार को अवकाश रहता है, तो महीने के चौथे सोमवार को नीलामी के जरिये प्रतिभूतियों की अदला-बदली की जाएगी।

 दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी पर भारत सरकार द्वारा 27 मार्च, 2018 को जारी सामान्‍य अधिसूचना संख्‍या एफ. 4(2)-डब्‍ल्‍यूएंडएम/2018 में उल्लिखित शर्तें लागू होंगी जिसमें समय-समय पर संशोधन किया जाता है।

कैलेंडर के अनुसार ₹5,76,000 करोड़ जुटाने के अलावा, भारत सरकार ₹16,000 करोड़ की कुल राशि के लिए सॉवरेन ग्रीन बांड भी जारी करेगी और इसका विवरण भारत सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से अलग से अधिसूचित किया जाएगा। 

****

एमजी /एएम /केजे