banner

राष्ट्रपति 10 और 11 नवंबर को ओडिशा का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 और 11 नवंबर, 2022 को ओडिशा का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में राज्य का यह उनका पहला राजकीय दौरा होगा।

10 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी। उसके बाद वे भुवेश्वर पहुंचेंगी, जहां वे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति राजभवन भुवनेश्वर में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी।

यह भी पढ़ें :   शिक्षण संस्थान खोलने के संबंध में मंत्री समूह की बैठक

11 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में तपोबन हाई स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल यूनिट-II और कुंतल कुमारी सबात आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल यूनिट-II जायेंगी तथा छात्राओं व शिक्षकों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वे भुवनेश्वर के जयदेव भवन से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओँ का शुभारंभ करेंगी।

*****

 

यह भी पढ़ें :   कोटा के गार्ड की नागदा में मौत, ट्रेन से कटा, दीपावली के दिन हादसा

एमजी/एएम/एकेपी

[yt-video-rand]

अपना सहयोग अवश्य दें।

हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है, अपना छोटा सा सहयोग देकर हमें आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करें।

क्लिक करें