रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री के साथ चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 26-28 नवंबर, 2022 को भारत यात्रा पर आ रहे फ्रांसीसी गणराज्य के सशस्त्र बल मंत्री श्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे।

यात्रा पर आने वाले फ्रांस के मंत्री विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी मुलाक़ात करेंगे। फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री के रूप में श्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की यह पहली भारत यात्रा है। उनका कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा करने और भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को देखने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें :   पाक प्रतिनिधि ने ही अमरीका में दूतावास के बाहर अपने ही देश की करतूतों की पोल खोली।तालिबान जब पाकिस्तान की लड़कियों पर जुल्म करेगा क्या तब भी पाकिस्तानी जश्न मनाएंगे?

भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वर्ष 1998 में दोनों देशों ने करीबी और बढ़ते द्विपक्षीय संबंध के अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने वैचारिक मेलमिलाप के मद्देनज़र रणनीतिक साझेदारी की। भारत और फ्रांस रक्षा एवं आयुध क्षेत्र में भागीदार हैं, जो दोनों देशों के बीच अनेक प्रकार के औद्योगिक सहयोग के ज़रिए भारत की रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक स्वायत्तता प्राप्त करने की नीति में योगदान दे रहा है।

यह भी पढ़ें :   कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 382वां दिन

****

एमजी/एएम/एबी /वाईबी