रेलवे ने 6,000 स्टेशनों पर शुरू किया वाई-फाई, जानें क‍िस राज्‍य में है कितना

रेलवे ने 6,000 स्टेशनों पर शुरू किया वाई-फाई, जानें क‍िस राज्‍य में है कितना

भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने का अपना सफर जनवरी, 2016 में शुरू किया था। इसके तहत मुंबई रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले वाई-फाई की सुविधा दी गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल का मिदनापुर रेलवे स्टेशन इस सुविधा को प्राप्त करने वाला 5,000वां स्टेशन बना और 15 मई, 2021 को हजारीबाग 6,000वां। साथ ही, उसी दिन ओडिशा के अंगुल जिला स्थित जारापाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने धान की पराली के पेलेटाइजेशन और टॉरफेक्शन संयंत्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करती है। यह ग्रामीण और शहरी नागरिकों के बीच डिजिटल दूरी को खत्म करने का काम करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल फुटप्रिंट में बढ़ोतरी होने के साथ उपयोगकर्ता का अनुभव भी बढ़े। अब भारतीय रेलवे द्वारा 6,00 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :   डॉ. मनसुख मांडविया ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) 2022 जारी की

रेलवे स्टेशन पर स्व-सक्षमता के आधार पर वाई-फाई का प्रावधान करना, जिससे रेलवे पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आता है। यह सुविधा रेल मंत्रालय के तहत एक पीएसयू रेलटेल की मदद से दी जा रही है। यह कार्य गूगल, डीओटी (यूएसओएफ के तहत), पीजीसीआईएल और टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में किया गया।

15 मई, 2021 को स्टेशनों पर राज्यवार वाई-फाई सुविधा
क्रम संख्या राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्टेशनों की संख्या
1 आंध्र प्रदेश 509
2 अरुणाचल प्रदेश 3
3 असम 222
4 बिहार 384
5 चंडीगढ़ 5
6 छत्तीसगढ़ 115
7 दिल्ली 27
8 गोवा 20
9 गुजरात 320
10 हरियाणा 134
11 हिमाचल प्रदेश 24
12 जम्मू कश्मीर 14
13 झारखंड 217
14 कर्नाटक 335
15 केरल 120
16 मध्य प्रदेश 393
17 महाराष्ट्र 550
18 मेघालय 1
19 मिजोरम 1
20 नगालैंड 3
21 ओडिशा 232
22 पंजाब 146
23 राजस्थान 458
24 सिक्किम 1
25 तमिलनाडु 418
26 तेलंगाना 45
27 त्रिपुरा 19
28 उत्तर प्रदेश 762
29 उत्तराखंड 24
30 पश्चिम बंगाल 498
कुल 6000