उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 08 से 10 जून के दौरान तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना

असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर आज और 10 जून को ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की काफी संभावना

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 08 से 10 जून के दौरान तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

 

अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान

महत्वपूर्ण मौसम विशेषताएं

●          दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागो, पूरे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तर-पूर्व की खाड़ी के और भागो, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में आज, 06 जून, 2021 को आगे बढ़ गया है।

●          मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) 18.0° उत्तर/अक्षांश। 65° पूर्व, देशांतर 18.5°उत्तर/अक्षांश  70°पूर्व, अलीबाग, पुणे, मेडक, नलगोंडा, रेंटाचिन्टला, श्रीहरिकोटा, अक्षांश। 14°उत्तर/अक्षांश 85.0°पूर्व, 16°उत्तर/88°पूर्व,20°उत्तर/90.5°पूर्व और 24.0°उत्तर/89.5°पूर्व और बागडोगरा से गुजरती है।

यह भी पढ़ें :   भरतपुर के सैदपुरा (नदबई) में राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय खोले जाने की स्वीकृति  - संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री

●          दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती प्रसार और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तर के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और इससे सटे पूर्वी भारत में व्यापक रूप से तेज़ वर्षा होने की संभावना है। 06 और 08 जून को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है; असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 08 और 09 जून को; 06-07 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 08 और 09 जून को ओडिशा के ऊपर; 10 जून को गांगेय पश्चिम बंगाल में, असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज, 06 जून और ओडिशा में 10 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

●          उत्तरी महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक समुद्र के औसत स्तर पर अपतटीय ट्रफ के प्रभाव और कोंकण और गोवा के निचले क्षोभमंडल के स्तर पर एक चक्रवाती प्रसार के प्रभाव के तहत, गरज-चमक के साथ आंधी चलेगी और व्यापक रूप से भारी वर्षा की सम्भावना है, इसके अलावा आज 06 जून, 2021 को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें :   भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 72वें बेच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में 08 से 10 जून के दौरान प्रबल सतही हवाएँ (25-35 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना

  (कृपया विवरण और ग्राफिक्स के लिए यहां क्लिक करें)

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम एप डाउनलोड करेंएग्रोमेट परामर्श के लिए मेघदूत एप और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों पर जाएं।

****