देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 30.16 करोड़ डोज लगाई गई

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 30.16 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 64.89 लाख खुराकें लगाई गईं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 54,069 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,27,057 तक पहुंचे।

अब तक पूरे देश में कुल 2,90,63,740 मरीज स्वस्थ हुये।

यह भी पढ़ें :   पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर  शोकाभिव्यक्ति

पिछले 24 घंटों के दौरान 68,885 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 42वेंदिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.61 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह3.04प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर2.91प्रतिशत है, जोलगातार 17वें दिन पांचप्रतिशत से कम पर कायम है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर देश को बधाई दी

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.78करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।