केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल ने मंत्रालय की वर्तमान में जारी परियोजनाओं की समीक्षा की

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल ने मंत्रालय की वर्तमान में जारी परियोजनाओं की समीक्षा की

नई दिल्ली : केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल ने आज मंत्रालय की वर्तमान में जारी  सभी चालू परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव डॉ. संजीव रंजन ने मंत्री महोदय को मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने अपने कक्ष में मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत की और दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन किया

श्री सर्बानंद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों के सभी अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी नई टीम के साथ गंभीर प्रयास करेंगे कि सभी निर्धारित लक्ष्य बिना किसी देरी के हासिल किए जाएं।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ बातचीत की

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव डॉ. संजीव रंजन, अपर सचिव, श्री संजय बंदोपाध्याय, संयुक्त सचिव (पत्तन) श्री विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासन) श्री लुकास एल कामसुआन, ने परिवहन भवन, नई दिल्ली स्थित पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत कियाI