7 जुलाई को बिजली की मांग अब तक की सर्वाधिक दर्ज की गई

देश में 7 जुलाई, 2021 को दोपहर 12:01 बजे बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग दर्ज की गई।  2 जुलाई, 2020 को रात्रि 10:21 बजे की तुलना में 2,00,570 मेगावाट की यह मांग 17.6 प्रतिशत अधिक है। पॉवर सिस्‍टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड-पीओएसओसीओ की ओर से जुलाई 2021 के लिए प्रणाली संचालन संबंधी वि‍वरण में इसे सामने लाया गया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जुलाई 2021 में प्रतिदिन औसत ऊर्जा उपभोग (4049 एमयू) जुलाई 2020 (3662 एमयू) की तुलना में 10.6 प्रतिशत अधिक था। ‘’अधिकतम अखिल भारतीय ऊर्जा आपूर्ति’’ भी पिछले समय की तुलना में सर्वाधिक पायी गयी। 7 जुलाई को इसे 4508 एमयू दर्ज किया गया था, जो 28 जुलाई, 2020 को 3931 एमयू की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक था।
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई, 2021 में औसत सौर ऊर्जा उत्‍पादन (158 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (147 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक था। जुलाई, 2021 में औसत पवन ऊर्जा उत्‍पादन (349 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (212 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 64.5 प्रतिशत अधिक था। इसके अलावा, 27 जुलाई, 2021 को सौर और पवन ऊर्जा का उत्‍पादन 43.1 गीगावाट दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले, 11 जून, 2021 को इसे 41.1 गीगावाट दर्ज किया गया था।
जुलाई, 2021 में नियमन अप एंड डाउन के तहत वितरित ऊर्जा – रिजर्व रेगुलेटेड एंसिलरी सर्विसेज (आरआरएएस) क्रमश: 113.8 एमयू और 334.8 एमयू थी। जुलाई 2021 में ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल (एजीसी) के तहत वितरित कुल नियमन अप एंड डाउन सिगनल – एजीसी क्रमश: 46.1 एमयू और 105.2 एमयू थे। जुलाई 2021 में आईईजीसी बैंड (49.9 हर्ट्ज – 50.05 हर्ट्ज) के भीतर सभी दिनों के लिए ग्रिड फ्रीक्‍वेंसी औसत 74.9 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले महीने की औसत (74.5 प्रतिशत) से थोड़ा अधिक है।
 नीचे सारणी में नए घटकों का संयोजन, ऊर्जा की तुलना और शीर्ष मांग की तुलना को दर्शाया गया है।
नए घटकों का संयोजन
 
 
क्रम संख्‍या
 
घटक
प्रथम चार्जिंग/सिंक्रोनाइजेशन तिथि/यूनिट सीओडी
 
टिप्‍पणी
 
1.
 
400 केवी* पलटाना-सूरजमणिनगर
 
11.07.21
 
वैकल्पिक वितरण और त्रिपुरा राज्य को बेहतर आपूर्ति
2.
765 केवी बीकानेर – भादला 2 डी/सी
23.07.21 (लाइन-I और  II)
चरण-II के अंतर्गत राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों से बिजली के वितरण हेतु पारेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत
 
3.
 
765 केवी  बस-भादला 2
23.07.21 (बस-I और II)
 
4.
765 केवी अजमेर – भादला 2 डी/सी
24.07.21(लाइन-I और  II)
 
 
5.
भादला-2 में 765/400केवी आईसीटी-2
27.07.21
6.
400केवी बहरामपुर (भारत)-भेरामारा (बांग्‍लादेश)
25.07.21 (लाइन-IV)
सीमा पार से कनेक्टिविटी को मजबूत करता है (भेरामारा गैन्ट्री टॉवर तक पहली बार एंटी-थेफ्ट चार्ज किया गया)
 
7.
 
765केवी वाराणसी-विंध्‍याचल डी/सी
30.07.21 (लाइन-I & II)
डब्ल्यूआर-एनआर कॉरिडोर का सुदृढ़ीकरण
* इससे पहले लाइन को 132केवी स्‍तर पर चार्ज किया गया था।
 
ऊर्जा की तुलना
क्रम
संख्‍या
विवरण
जुलाई 2021 में कुल (एमयू)
 
जुलाई 2020 में कुल (एमयू)
प्रतिशत अंतर (वर्ष-दर-वर्ष)
वित्‍त वर्ष 2021-22 में कुल
(बीयू)
जुलाई 2021 में अधिकतम उपलब्धि
दैनिक ऊर्जा (एमयू)
उपलब्धि की तिथि
1.
अखिल भारतीय ऊर्जा आपूर्ति
125505
113508
10.6%
471
4508
07.07.21
2.
उत्‍तरी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति
44365
40958
8.3%
145
1642
07.07.21
3.
पश्चिमी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति
35748
31387
13.9%
145
1319
07.07.21
4.
दक्षिणी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति
28365
25803
9.9%
118
1055
01.07.21
5.
पूर्वी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति
15306
13843
10.6%
57
542
16.07.21
6.
उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति
1721
1517
13.5%
6
59
28.07.21
7.
ताप बिजली उत्‍पादन
84017
76199
10.3%
339
3253
06.07.21
8.
पनबिजली उत्‍पादन
20528
19678
4.3%
59
710
31.07.21
9.
पवन ऊर्जा उत्‍पादन
10815
6574
64.5%
30
541
27.07.21
10.
सौर ऊर्जा उत्‍पादन
4887
4542
7.6%
22
195
06.07.21
 
शीर्ष मांग की तुलना
क्रम संख्‍या
विवरण
जुलाई 2021 (एमडब्‍ल्‍यू)
उपलब्धि की तिथि
जुलाई 2020 (एमडब्‍ल्‍यू)
उपलब्धि की तिथि
प्रतिशत अंतर (वर्ष-दर-वर्ष)
1.
अखिल भारतीय
200570
07.07.21 @12:01बजे
170545
02.07.20 @22:21बजे
17.6%
2.
उत्‍तरी क्षेत्र
73232
02.07.21 @12:39बजे
68605
02.07.20 @22:25बजे
6.7%
3.
पश्चिमी क्षेत्र
59201
07.07.21 @14:58बजे
47519
31.07.20 @00:00बजे
24.6%
4.
दक्षिणी क्षेत्र
50167
01.07.21 @12:27बज
43190
31.07.20 @00:00बजे
16.2%
5.
पूर्वी क्षेत्र
25069
19.07.21 @19:51बजे
22902
18.07.20 @22:49बजे
9.5%
6.
उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र
3127
05.07.21 @20:01बजे
2827
15.07.20 @19:41बजे
10.6%
 
***
एमजी/एएम/एसकेएस/जीआरएस