भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,79,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 50,86,64,759 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 16,11,590 टीके लगाये गए।
इनमें शामिल हैं: 
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक 
1,03,32,881
दूसरी खुराक
79,82,037
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,82,17,136
दूसरी खुराक
1,17,58,909
18-44 आयु समूह
पहली खुराक
17,67,66,853
 
दूसरी खुराक
1,20,24,776
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह     
पहली खुराक
11,18,71,679
दूसरी खुराक
4,26,95,084
60 वर्ष से अधिक     
पहली खुराक
7,84,79,044
दूसरी खुराक
3,85,36,360
कुल
 
50,86,64,759
 
सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हो गई है। यह महामाही प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है।
महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,11,39,457व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,686रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। 

यह भी पढ़ें :   65 साल बाद राज्य में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी

 
भारत में पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 43 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,02,188 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.26 प्रतिशत हैं।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 13,71,871टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,17,67,232) जांच की जा चुकी है।
जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 63 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
 

 
 
***
एमजी/एएम/एजे