कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 210वां दिन

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत भारत के संचयी कोविड टीकाकरण कवरेज ने आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 53 करोड़ (53,53,99,783) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज लगभग 56 लाख (55,91,675) टीकों की खुराक दी गई हैं।

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 30,31,275 लाभार्थियों को कोविड टीके की अपनी पहली खुराक और इसी आयु वर्ग के 4,92,283 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 19,12,12,891 लाभार्थियों ने पहली खुराक और 1,44,57,719 ने अपनी दूसरी खुराक ली है। पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया है।
नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके की खुराकों की कुल संख्या को दर्शाया गया है:
 

यह भी पढ़ें :   खान मंत्रालय ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार -2022 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

क्रम संख्या
राज्य
पहली खुराक
दूसरी खुराक
1
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
111487
1698
2
आंध्र प्रदेश
4521305
338668
3
अरुणाचल प्रदेश
387134
8421
4
असम
6181151
322805
5
बिहार
12949700
756425
6
चंडीगढ़
385488
14993
7
छत्तीसगढ़
4201970
395440
8
दादर और नगर हवेली
269717
3994
9
दमन और दीव
179453
5340
10
दिल्ली
4273493
670751
11
गोवा
556339
28560
12
गुजरात
14345410
993672
13
हरियाणा
5360607
614753
14
हिमाचल प्रदेश
2259333
25039
15
जम्मू और कश्मीर
2021929
89599
16
झारखंड
4395796
331086
17
कर्नाटक
12077666
981116
18
केरल
5123555
421251
19
लद्दाख
90647
1011
20
लक्षद्वीप
26071
297
21
मध्य प्रदेश
17936819
1018968
22
महाराष्ट्र
13603181
1084303
23
मणिपुर
597661
8071
24
मेघालय
525379
10572
25
मिजोरम
370317
7319
26
नगालैंड
371847
6488
27
ओडिशा
6615380
579236
28
पुडुचेरी
291921
4510
29
पंजाब
3078072
223458
30
राजस्थान
13023608
1519801
31
सिक्किम
312037
4135
32
तमिलनाडु
10725010
848777
33
तेलंगाना
5719388
812800
34
त्रिपुरा
1202841
38437
35
उत्तर प्रदेश
24632930
1314255
36
उत्तराखंड
2823224
167153
37
पश्चिम बंगाल
9665025
804517
कुल
191212891
14457719
 
जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की 53,53,99,783 खुराक कवरेज को निम्नानुसार अलग किया गया है।

यह भी पढ़ें :   जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेस वक्तव्य

टीके की कुल खुराक का कवरेज
स्वास्थ्यकर्मी
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
18-44 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी 
45 वर्ष व इससे अधिक आयु के लाभार्थी
60 वर्ष व इससे अधिक आयु के लाभार्थी
कुल
पहली खुराक
10345986
18265742
191212891
115834030
80518260
416176909
दूसरी खुराक
8067802
12052805
14457719
44859501
39785047
119222874
 
टीकाकरण अभियान के 210वें दिन (13 अगस्त, 2021) कुल 55,91,675 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 बजे तक 43,63,276 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 12,28,399 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक पूरी कर ली जाएगी।
 

दिनांक: 13 अगस्त, 2021 (210वां दिन)
स्वास्थ्यकर्मी
अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
18-44 आयु वर्ग के लाभार्थी 
45 वर्ष व इससे आयु के लाभार्थी
60 वर्ष व इससे अधिक आयु के लाभार्थी
कुल
पहली खुराक
2430
11112
3031275
908000
410459
4363276
दूसरी खुराक
15643
62068
492283
423996
234409
1228399
 
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से सुरक्षा देने के लिए एक उपकरण के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित आधार पर समीक्षा होती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।
****
एमजी/एएम/एके/एसएस