भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 61,35,193 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 54,38,46,290 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 73,50,553 टीके लगाये गए हैं।
इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक 
1,03,49,901
दूसरी खुराक
80,93,907
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक 
1,82,76,459
दूसरी खुराक
1,21,45,936
18-44 आयु समूह
पहली खुराक 
19,58,22,860
दूसरी खुराक 
1,52,60,695
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह 
पहली खुराक 
11,70,84,332
दूसरी खुराक
4,55,80,689
60 वर्ष से अधिक    
पहली खुराक 
8,10,41,849
दूसरी खुराक
4,01,89,662
कुल
54,38,46,290
 
सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की रिकवरी दर बढ़कर 97.46 प्रतिशत हो गई है।
महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,13,76,015 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 37,927 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 49 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 3,85,336 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.20 प्रतिशत है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 19,23,863 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 49.36 करोड़ से अधिक (49,36,24,440) जांच की जा चुकी है।
एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.00 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.88 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 20 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 69 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

****
एएम /एमजी/ एके