प्रधानमंत्री ने श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

‘इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।कल्याण सिंह जी… राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। वह अपने पीछे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनके बेटे श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।

भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह जी के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और वह हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।

यह भी पढ़ें :   श्री भूपेंद्र यादव ने बाली में जी-20 देशों के पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की संयुक्त बैठक (जेईसीएमएम) में कहा कि समाज के सबसे कमजोर तबकों को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर में पर्यावरण की दृष्टि से मजबूत सुधार और लचीलेपन के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है

कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’

 

I am saddened beyond words. Kalyan Singh Ji…statesman, veteran administrator, grassroots level leader and great human. He leaves behind an indelible contribution towards the development of Uttar Pradesh. Spoke to his son Shri Rajveer Singh and expressed condolences. Om Shanti. pic.twitter.com/ANOU2AJIpS

Generations to come will remain forever grateful to Kalyan Singh Ji for his contributions towards India’s cultural regeneration. He was firmly rooted in Indian values and took pride in our centuries old traditions.

यह भी पढ़ें :   रेलकर्मी अब 31 तक ले सकेंगे मैनुअल पास

Kalyan Singh Ji gave voice to crores of people belonging to the marginalised sections of society. He made numerous efforts towards the empowerment of farmers, youngsters and women.

दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति! pic.twitter.com/Z3fq49n1yE

 

एमजी/एएम/एएस