भारत ने एक दिन में अब तक सबसे अधिक 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर ऐतिहासिक पड़ाव प्राप्त किया

एक ऐतिहासिक उपलब्धि में कल भारत में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,03,35,290  टीके लगाने के साथ 62.29 करोड़ (62,29,89,134) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 67,19,042 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,56,871

दूसरी खुराक

83,25,399

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,16,341

दूसरी खुराक

1,29,59,237

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

23,84,30,359

दूसरी खुराक

2,46,73,492

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

12,80,70,436

दूसरी खुराक

5,23,07,413

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,57,02,692

दूसरी खुराक

4,38,46,894

यह भी पढ़ें :   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में श्री लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया

कुल

 

62,29,89,134

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 31,374 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,52,802 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.56 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 46,759 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,59,775 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.10 प्रतिशत हैं।

यह भी पढ़ें :   कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 419वां दिन

 

 

 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,61,110 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.68 करोड़ से अधिक (51,68,87,602) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.19 प्रतिशत से नीचे, पिछले 64 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.66 प्रतिशत है। पिछले 33 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 82 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

*******

एमजी/एएम/एजे