भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63.43 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63.43 करोड़ का पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 31,14,696 टीके लगाने के साथ 63.43 करोड़ (63,43,81,358) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 68,14,305 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,57,456

दूसरी खुराक

83,55,737

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,19,387

दूसरी खुराक

1,30,84,369

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

24,41,76,113

दूसरी खुराक

2,65,28,385

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

12,93,88,782

दूसरी खुराक

5,34,76,008

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,62,64,550

दूसरी खुराक

यह भी पढ़ें :   ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत क्षमता निर्माण योजना के विजन दस्तावेज का विमोचन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ

4,44,30,751

कुल

 

63,43,81,358

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,763 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,23,405 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 64 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,909 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें :   उपराष्ट्रपति ने समाज में आध्यात्मिक सोच विकसित करने का आह्वान किया; उन्होंने कहा- "आध्यात्मिकता के बिना जीवन अधूरा है"

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,76,324 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 14,19,990 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.01 करोड़ से अधिक (52,01,46,525) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.41 प्रतिशत है और यह पिछले 66 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 3.02 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 84 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

*******

एमजी/एएम/एजे