भारत में कोविड-19की कुल टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ से अधिक

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68.75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 25,23,089 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,60,825

दूसरी खुराक

84,80,456

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,29,867

दूसरी खुराक

1,35,76,562

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

27,17,37,284

दूसरी खुराक

3,43,00,303

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

13,64,12,519

यह भी पढ़ें :   आज से चलेगी कोटा-इंदौर

दूसरी खुराक

5,80,07,647

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

8,95,41,322

दूसरी खुराक

4,67,94,997

कुल

68,75,41,762

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 43,903 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.44% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 71 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 39,948 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भारत सरकार में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान 2.0 और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,04,874 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.23% हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,10,649 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.14 करोड़ (53,14,68,867) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 73 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.58 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.76 प्रतिशत है। लगातार पिछले 7 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 91 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एजे