मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) में बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी कुश्ती खेल के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट युवा लड़कों के नामांकन के लिए 27 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक (मैसूर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में) भर्ती रैली आयोजित कर रही है

1. बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) के इस केंद्र में स्पोर्ट्स कैडेट्स के रूप में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय भर्तियां आयोजित करेगी। इस रेजिमेंटल सेंटर में 27 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में कुश्ती खेल के प्रशिक्षण के लिए लड़कों का चयन किया जाएगा।

2. पात्रता मानदंड-

(ए) आयु: 01 सितंबर 2021 को 08-14 वर्ष की उम्र के बीच।

(वे उम्मीदवार जिनका जन्म 01 सितंबर 2007 से 30 अगस्त 2013 के बीच हुआ है)।

(बी) शिक्षा: न्यूनतम चौथी कक्षा अंग्रेजी और हिंदी के पर्याप्त ज्ञान के साथ उत्तीर्ण।

(सी) चिकित्सा स्वास्थ्य: मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्सा अधिकारी और आर्मी स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर के विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया जाएगा।

(डी) आवेदक जिला स्तर और उससे ऊपर प्राप्त पदक प्रमाण पत्र जमा करेगा तथा कुश्ती के प्रशिक्षण में पहला/ दूसरा/ तीसरा स्थान प्राप्त करेगा।

(ई) शरीर के किसी भी भाग पर किसी भी तरह के स्थायी टैटू वाले एक भी आवेदक का चयन नहीं किया जाएगा।

(एफ) निम्नलिखित ऊंचाई और वजन मानदंड बीएससी नामांकन के लिए लागू है: –

 

क्रम

डिसप्लिन

प्रवेश स्तर पर आयु

आयु (वर्ष)

ऊंचाई (सेमी)

वज़न

(ए)

कुश्ती

08-14 वर्ष

08

134

29

09

139

31

10

143

34

11

150

37

12

153

40

13

155

42

14

160

47

 

नोट- सामान्यतया किसी भी तरह बदलाव या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र या पदक रखने वाले असाधारण प्रतिभाशाली लड़कों के मामले में अधिकतम आयु 16 वर्ष, तथा ऊंचाई व वजन मानदंड मानदंड अधिक लचीले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :   REET परीक्षा: नियमित अध्ययन के साथ स्तरीय पुस्तकें पढऩा जरूरी

3. बीएससी में जमा किए जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज। चयन परीक्षण के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:-

नोट- सभी मूल प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से दिखाने होंगे और आवेदन पत्र के साथ एक सीटीसी जमा करना होगा।

4. चयन रैली की अवधि के दौरान बोर्डिंग और लॉजिंग: उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ही भर्ती रैली में उपस्थित होना है। स्क्रीनिंग की अवधि के दौरान, उम्मीदवारों और उनके साथ आने वाले व्यक्तियों को बेलगाम (कर्नाटक) में अपने ठहरने तथा परिवहन की व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए। कंपनी बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। चयन रैली की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी महिला को उम्मीदवारों के साथ जाने की अनुमति नहीं होगी।

5. पंजीकरण के लिए रिपोर्टिंग समय।

 

6. चयन: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर (एसएमसी) और बॉयज़ कंपनी का एक समर्पित कर्मचारी दल पूर्ण पारदर्शी वातावरण में परीक्षण/ चयन का संचालन करेगा। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करें। किसी भी तरह की शंका होने पर, चयन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 27 सितंबर 2021 को सुबह 0700 बजे (एएम) पीठासीन अधिकारी, चयन ट्रेल्स, बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) को रिपोर्ट करें। 1000 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :   स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्योति अंडमान और निकोबार द्वीप समूह श्रृंखला को पार कर गुजरी

7. प्रविष्टि चयन प्राथमिकता जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को दी जाएगी।

8. चयनित उम्मीदवारों को बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) में अंग्रेजी/हिंदी माध्यम से नि:शुल्क शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कुश्ती खेल के सघन प्रशिक्षण के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच/ सेना के कोचों द्वारा भी कोचिंग प्रदान की जाती है। दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर, उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए लागू चयन प्रक्रिया के माध्यम से रखा जाएगा। दसवीं कक्षा पास करने तथा 17 वर्ष और 06 महीने की आयु प्राप्त करने पर, खेल कैडेटों को सेना में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना और नामांकित होना अनिवार्य है। किसी भी कारण से सेना में भर्ती होने के इच्छुक नहीं होने की स्थिति में, ऐसे लड़कों के माता-पिता उन कैडेटों पर सरकार द्वारा किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति करने के लिए उत्तरदायी होंगे।

9. चयनित लड़कों को डीजीएमटी और साई से उचित अनुमोदन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने की तारीख से 03 से 06 महीने के भीतर बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी, द मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) में शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा। अंतिम तिथि और शैक्षणिक प्रशिक्षण शुरू करने संबंधी दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

10. कोविड-19 एहतियाती उपाय: सभी उम्मीदवार मास्क और दस्ताने पहने होंगे और भर्ती रैली के लिए रिपोर्ट करते समय आरटी-पीसीआर नेगेटिव सर्टिफिकेट (72 घंटे के भीतर किया गया टेस्ट) तथा नो रिस्क सर्टिफिकेट पेश करेंगे।

 

****

एमजी/एएम/एनके/सीएस