भारत के कुल टीकाकरण कवरेज ने 73 करोड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की

पिछले 24 घंटों में 65,27,175 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73 करोड़ (73,05,89,688) के ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। इन उपलब्धि को 74,70,363 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,63,329

दूसरी खुराक

85,70,340

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

        1,83,35,452       

दूसरी खुराक

1,39,10,387

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

29,34,35,121

दूसरी खुराक

4,11,03,253

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,20,96,089

दूसरी खुराक

6,16,92,121

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,23,11,436

दूसरी खुराक

4,87,72,160

कुल

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने बिहार के वैशाली में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया

73,05,89,688

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 32,198 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,23,74,497 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.49% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 76 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 33,376 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,91,516 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.18% हैं।

यह भी पढ़ें :   DDU शुरू करेगा नीरज चोपड़ा के सम्मान में फेलोशिप

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,135 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.01 करोड़ (54,01,96,989) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 78 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.26 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.10 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 12 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एजे