भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 75 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 78,66,950 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.22 करोड़ (75,22,38,324) से अधिक हो गया।  इन उपलब्धि को 76,12,687 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,64,718

दूसरी खुराक

86,13,207

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

        1,83,38,867       

दूसरी खुराक

1,41,07,030

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

30,32,52,342

दूसरी खुराक

4,54,19,375

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,47,82,266

दूसरी खुराक

6,38,06,413

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,37,73,048

दूसरी खुराक

4,97,81,058

कुल

75,22,38,324

 

यह भी पढ़ें :   मुरैना में एनएससी के जैविक बीज फार्म का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 37,127 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,84,159 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.58% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 79 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 25,404 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,62,207 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.09% हैं।

यह भी पढ़ें :   IRCTC: खुशखबरी! 14 फरवरी से रेलवे शुरू करने जा रहा ये बड़ी सुविधा

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,30,891 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.44 करोड़ (54,44,44,967) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 81 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.07 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.78 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 15 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 98 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

****

एमजी/एएम/एजे