भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 77.24 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 63,97,972 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 77.24 करोड़ (77,24,25,744) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 77,78,319 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,66,108

दूसरी खुराक

86,55,036

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

         1,83,41,064       

दूसरी खुराक

1,42,56,730

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

31,20,61,294

दूसरी खुराक

5,05,68,273

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,69,74,803

दूसरी खुराक

6,56,47,680

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,48,63,636

दूसरी खुराक

5,06,91,120

कुल

77,24,25,744

 

यह भी पढ़ें :   राजस्थान आवासन मंडल आगामी मानसून में लगाएगा एक लाख पेड-पौधे

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 37,950 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,98,424 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.65 % है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 82 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 34,403 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,39,056 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.02% हैं।

यह भी पढ़ें :   दूरसंचार विभाग ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के तहत पायलट परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण के आईटीआई लिमिटेड और बीएसएनएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,420 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.92 करोड़ (54,92,29,149) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 84 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.97 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.25 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 18 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 101 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

****

एमजी/एएम/एजे