भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 80.85 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 37,78,296 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक  अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 80 करोड़ (80,56,68,144) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 79,78,302 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

 आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,68,967

दूसरी खुराक

87,29,932

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,45,002

दूसरी खुराक

1,45,04,111

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

32,70,72,826

दूसरी खुराक

6,01,11,629

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,09,55,764

दूसरी खुराक

6,91,16,028

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

9,69,24,214

दूसरी खुराक

5,24,39,671

कुल

80,85,68,144

 

 

पिछले 24 घंटों में 43,938 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,15,105 हो गई है। 

यह भी पढ़ें :   ‘दिव्य कला मेला 2022’ स्वामी विवेकानंद रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास (कर्तव्य पथ), इंडिया गेट, नई दिल्ली पर 2 से 7 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.72% है। 

 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 85 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 30,256 नए मरीज सामने आए हैं। 

  

 

वर्तमान में 3,18,181 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.95% हैं। 

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,77,607 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.36 करोड़ (55,36,21,766) जांच की गई हैं। 

यह भी पढ़ें :   मौसम का बदला मिजाज, शिमला के सिद्धपुर में ताजा बर्फबारी

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.07 प्रतिशत है जो पिछले 87 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.57 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 21 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 104 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

एमजी/एएम/एजे