भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 95 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

 पिछले 24 घंटों में 46,57,679 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 95 करोड़ (95,19,84,373) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,57,689 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,75,239

दूसरी खुराक

90,23,632

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,58,791

दूसरी खुराक

1,53,58,849

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

38,42,48,233

दूसरी खुराक

10,19,06,145

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

16,55,10,602

दूसरी खुराक

8,31,07,859

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

10,45,16,927

दूसरी खुराक

5,95,78,096

यह भी पढ़ें :   विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय के लिए संसद सदस्यों की सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया

कुल

95,19,84,373

 

पिछले 24 घंटों में 21,563 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,93,478 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.00% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 106 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 18,132 नए मरीज सामने आए हैं। 

वर्तमान में 2,27,347 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 209 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.67 प्रतिशत हैं। 

यह भी पढ़ें :   स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग 17 जनवरी से 21 जनवरी, 2022 तक विशिष्ट सप्ताह मनाएगा

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,797 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.36 करोड़ (58,36,31,490) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.53 प्रतिशत है जो पिछले 108 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.75 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 42 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 125 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

एमजी/एएम/एजे