प्रियंका गांधी को सिक्खों के नरसंहार के पोस्टर दिखाए गए।

प्रियंका को पोस्टर:
12 अक्टूबर को लखीमपुर में अरदास के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तब अनेक सिक्खों ने प्रियंका गांधी को 1984 के सिक्ख नरसंहार के पोस्टर दिखाए। पोस्टर दिखाने वाले सिक्ख समुदाय के लोगों का कहना था कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिक्खों का जो नरसंहार हुआ, उसकी त्रासदी सिक्ख परिवार आज तक भुगत रहे हैं। समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी को दिल्ली में इन परिवारों को न्याय दिलवाने में सहयोग करना चाहिए। कई नाराज किसानों ने प्रियंका गांधी को काले झंडे भी दिखाए।