नवरात्रि विशेष कार्यक्रमों ने डीडी नेशनल के दर्शकों की संख्या बढ़ाई

अयोध्या की रामलीला, रामायण पर आधारित फिल्में और दूरदर्शन पर अन्य नवरात्रि विशेष कार्यक्रम बड़े पैमाने पर हिट हुए, क्योंकि डीडी नेशनल पर इन विशेष कार्यक्रमों को देखने वाले दर्शकों की संख्या 421% बढ़ गई।

देश भर के विभिन्न स्थानों से दशहरा महोत्सव और आरती की दैनिक लाइव कवरेज, रामलीला, रामायण फिल्मों और राम चरित्रमानस जैसे विशेष धार्मिक कार्यक्रमों ने दूरदर्शन के दर्शकों को असाधारण ऊंचाई तक पहुंचा दिया।

दूरदर्शन पर इस वर्ष के नवरात्रि समारोह कितने लोकप्रिय रहे, इस पर एक नज़र डालते हैं !

 

 

अनुमानित दर्शक

 

 

दर्शकों के आकलन में % बदलाव

तारीख

कुल अवधि (घंटे)

दर्शकों की संख्‍या

पहुंच

बिताया गया समय

यह भी पढ़ें :   नशा एक अभिशाप है, इस बुराई को रोकना जरूरी है -  अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग

6अक्‍तूबर

3

151%

90%

29%

7अक्‍तूबर

4.5

9%

13%

11%

8अक्‍तूबर

7.5

108%

61%

23%

9अक्‍तूबर

7.5

421%

139%

81%

10अक्‍तूबर

7.5

120%

94%

34%

11अक्‍तूबर

7.5

170%

86%

48%

12अक्‍तूबर

7

238%

113%

58%

13अक्‍तूबर

7.5

162%

92%

41%

14अक्‍तूबर

8.5

237%

136%

55%

15अक्‍तूबर

6.5

123%

116%

-7%

कुल

67 घंटे

 

 

 

 

स्रोत: बीएआरसी इंडिया 2+, एचएसएम. पिछले 12 सप्‍ताह (कार्य दिवस विशेष औसत) से 5 अक्‍तूबर 2021 तक % बदलाव तुलना

नवरात्रि के दौरान विशेष कार्यक्रमों की बदौलत दूरदर्शन की पहुंच पिछले हफ्तों की तुलना में लगातार काफी अधिक बनी रही। कुछ दिनों की पहुंच 139% तक थी। इस दौरान दूरदर्शन देखने के लिए दर्शकों ने काफी अधिक समय दिया। 10 पवित्र दिनों की इस अवधि के लिए डीडी नेशनल पर नवरात्रि समारोहों को समर्पित कुल 67 घंटे का विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसका दैनिक औसत 6.7 घंटे था।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरकों की मौजूदा स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

दूरदर्शन के साथ नवरात्रि के उत्सव का एक और महत्वपूर्ण पहलू था- समावेशी कवरेज। दूरदर्शन नवरात्रि कवरेज देश भर से कर रहा था। इसमें विजयवाड़ा में कनक दुर्गा देवी की कुमकुम पूजा और अलंकारम से लेकर तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सव से लेकर झंडेवालान और दिल्ली के छतरपुर मंदिर की आरती से लेकर कोलकाता में महालया तक शामिल था।

*****

एमजी/एएम/केपी/एसएस

(Release ID: 1766297)