केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए अनूठी पहल के अंतर्गत अमृत महोत्सव पॉडकास्ट का शुभारम्भ किया

संस्कृति मंत्रालय आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, श्री जी. किशन रेड्डी ने अमृत महोत्सव पॉडकास्ट का शुभारम्भ किया। यह पॉडकास्ट श्रृंखला उन व्यक्तियों और आंदोलनों को एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें से कुछ को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पारंपरिक कहानियों में उचित स्थान नहीं मिला है।

Happy to launch the #AmritMahotsav podcast.An initiative of @MinOfCultureGoI, it will take you back in time & revisit important events of India’s freedom struggle.To listen to the untold &inspiring stories of breavehearts tune in at:https://t.co/kztsVg8lYv#zarayaadkaroqurbani pic.twitter.com/BGIDUgSFaD

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने तीन साल पूरे होने पर आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई की सराहना की

पहली श्रृंखला, जरा याद करो कुर्बानी, भारतीय राष्ट्रीय सेना (जिसे आजाद हिंद फौज के नाम से भी जाना जाता है) पर आधारित एक धारावाहिक के सजीव प्रसारण के साथ शुरू हुई। साप्ताहिक आधार पर इसमें नए धारावाहिक भी जोड़े जाएंगे।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सुनें ‘ज़रा याद करो क़ुरबानी’ पॉडकास्ट, और महसूस करें देशभक्ति की वही भावनाएं अपने दिल में फिर से। अधिक जानकारी के लिए सुनें https://t.co/kztsVg8lYv।#AmritMahotsav#zarayaadkaroqurbani pic.twitter.com/6RDb0SkxIE

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के रूप में, इन वीरों की वीरता और वीरता की कहानियों को याद करके उन्हें सलाम करना महत्वपूर्ण है। इन कहानियों का प्रसार करने से देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों और संघर्षों के प्रति देशवासियों को जागरूक करने, राष्ट्रवादी गौरव पैदा करने और सुनने वालों के लिए प्रेरणा के रूप में सेवा करने और देश के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदानों को उजागर करने के बहुआयामी उद्देश्य को पूरा करने की आशा है।

यह भी पढ़ें :   राज्यपाल की गुरु नानक जयन्ती पर शुभकामनाएं

 

इस पॉडकास्ट को https://amritmahotsav.nic.in/freedom-movement.htm पर देखा-सुना जा सकता है

****

एमजी/एएम/एमकेएस/डीवी