राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 108.47 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 23,84,096 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.47 करोड़ (1,08,47,23,042) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,98,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,79,606

दूसरी खुराक

92,69,660

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,72,723

दूसरी खुराक

1,60,37,946

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

42,45,43,385

दूसरी खुराक

15,14,76,624

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,63,88,452

दूसरी खुराक

9,93,34,705

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,06,32,907

दूसरी खुराक

6,82,87,034

कुल

 

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री 14 सितंबर को अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे

1,08,47,23,042

 

पिछले 24 घंटों में 13,204 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,63,104 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 134 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,451 नए मरीज सामने आए हैं।

 

वर्तमान में 1,42,826 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 262 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

यह भी पढ़ें :   ‘राजस्थान डायरी‘ की श्रृृखला में ‘राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन‘ विषय पर वर्चुअल चर्चा

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,70,058 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.60 करोड़ (61,60,71,949) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.26 प्रतिशत है जो पिछले 45 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.32 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 35 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 70 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

*****

एमजी/एएम/एजे