“सरकार जनजातीय समुदायों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कल्‍याण के प्रति समग्र रूप से कार्य कर रही है” : श्री जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय पर्यटन, संस्‍कृति और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज रांची में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाने वाली अमर शहीद  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्‍य समारोह में भाग लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर रांची में आयोजित समारोह में श्री किशन रेड्डी झारखंड के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री तथा केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के साथ मौजूद थे। 

#JanjatiyaGauravDivas के अवसर पर,माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा रांची में किए गए बिरसा मुंडा संग्रहालय और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन में भाग लिया।#JanjatiyaGauravDivas pic.twitter.com/OzJ9g4ozOU

बाद में, श्री रेड्डी ने जनजातीय समुदायों की संस्‍कृति और विरासत को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्‍होंने प्राचीन सेंट्रल जेल का दौरा किया, जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। श्री रेड्डी ने कहा, “ यह राष्‍ट्र और जनजातीय समुदायों के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि होगा। जनजातीय संस्‍कृति और इतिहास के संरक्षण और प्रोत्‍साहन की दिशा में यह संग्रहालय बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह अपने वनों, भूमि अधिकारों, अपनी संस्‍कृति की रक्षा के लिए जनजातीयों के संघर्ष को भी प्रदर्शित करेगा तथा दर्शाएगा कि राष्‍ट्र निर्माण के लिए उनका साहस और बलिदान अत्‍यावश्‍यक था। ”

यह भी पढ़ें :   एमएसएमई मंत्रालय ईडीआईआई, अहमदाबाद के सहयोग से एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता और विकास पर विशाल अंतर्राष्‍ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा

इस दौरान माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस, माननीय @TribalAffairsIn मंत्री श्री @MundaArjun, माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।#JanjatiyaGauravDivas pic.twitter.com/Q4xPENAsRn

श्री रेड्डी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्‍म स्‍थान झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर पु‍ष्‍पांजलि अर्पित की। यहां पहुंचने पर उनका परम्‍परागत स्‍वागत किया गया।

Arrived at Ulihatu, Khunti District, Jharkhand, the birthplace of Bhagwan Birsa Munda, to a traditional welcome.#JanjatiyaGauravDivas pic.twitter.com/TyOsxEDbKU

Visited Ulihatu in Khunti District of Jharkhand, the Janm Sthal of Bhagwan #BirsaMunda.Offered floral tributes to Shri Munda Ji’s statue along with Hon’ble Union Minister for Tribal Affairs Sh @MundaArjun, on the occasion of #JanjatiyaGauravDiwas. pic.twitter.com/AQoXiqVATm

श्री रेड्डी ने भगवान के परिजनों के साथ बातचीत के बाद उनके पांव धोकर उन्‍हें सम्‍मानित किया।

यदि हमें देश का वास्तविक विकास करना है तो,हमें सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलना होगा।-बिरसा मुंडा.Tributes to the tribal freedom fighter whose legacy lives on.#JanjatiyaGauravDivas pic.twitter.com/feacQJfqVb

यह भी पढ़ें :   कोयला मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रमों की उल्लेखनीय उपलब्धियां विशेष अभियान 2.0.

विविध हितधारकों के साथ बातचीत करते हुए श्री जी. किशन रेड्डी ने जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों के बारे में चर्चा की। उन्‍होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने इस असंतुलन को बजट के प्रावधानों में दूर किया और  वर्ष के लिए 7524.87 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की, जो वर्ष 2013-14 के बजट में किए गए आवंटन से दोगुनी है । जनजातीय समुदायों के ज्‍यादा से ज्‍यादा 8 सदस्‍य केंद्रीय मंत्रिपरिषद का भाग हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्‍व है। ”

Visited Ulihatu in Khunti District of Jharkhand, the Janm Sthal of Bhagwan #BirsaMunda.Offered floral tributes to Shri Munda Ji’s statue along with Hon’ble Union Minister for Tribal Affairs Sh @MundaArjun, on the occasion of #JanjatiyaGauravDiwas. pic.twitter.com/AQoXiqVATm

कार्यक्रम में झारखंड के राज्‍यपाल श्री रमेश बैस, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अन्नपूर्णा देवी, रघुवर दास, झारखंड सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

 

*****

एमजी/एएम/आरके/डीए