राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी (जो 13 जनवरी, 2022 को पड़ती है), मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व (जो 14 जनवरी, 2022 को पड़ता है) की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

यह भी पढ़ें :   कोयला मंत्रालय मुंबई में "बंद/ठप्प खदानों की लॉन्चिंग" और "कोयला गैसीकरण परियोजनाएं; आगे का रास्ता" पर उच्च स्तरीय निवेशक सम्मेलन आयोजित करेगा

श्री कोविंद ने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दर्शाते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है।

यह भी पढ़ें :   उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए

श्री कोविंद ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहार लोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देश में समृद्धि और खुशियां बनी रहें।”

 

राष्ट्रपति का संदेश हिंदी में देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।

 

************

एमजी/एएम/एमकेएस/डीवी