राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 176.52 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 30.49 लाख से अधिक (30,49,988) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 176.52 करोड़ (1,76,52,31,385) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,01,49,530 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 1,04,01,131

दूसरी खुराक 99,60,537

प्रीकॉशन खुराक 41,13,480

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,84,08,724

दूसरी खुराक 1,74,30,375

प्रीकॉशन खुराक 60,92,569

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 5,42,63,490

दूसरी खुराक 2,47,48,744

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 55,10,97,609

दूसरी खुराक 43,99,93,963

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 20,21,57,669

दूसरी खुराक 17,92,34,856

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,63,13,709

दूसरी खुराक 11,16,53,849

प्रीकॉशन खुराक 93,60,680

प्रीकॉशन खुराक 1,95,66,729

कुल 1,76,52,31,385

पिछले 24 घंटों में 30,009 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,22,19,896 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.46 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 14,148 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,48,359 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.35 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,55,147 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 76.35 करोड़ (76,35,69,165) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.60 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.22 प्रतिशत है।