भारत ने आईईए द्वारा 120 मिलियन बैरल कुल तेल स्टॉक जारी करने की घोषणा का स्वागत किया

भारत सरकार ने आईईए द्वारा 120 मिलियन बैरल कुल तेल स्टॉक जारी करने की घोषणा का स्वागत किया है। दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों पर लगाम देने के लिये पिछले महीने अमेरिकी सरकार ने अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से अगले छह महीनों के दौरान 180 मिलियन बैरल तेल जारी करने की जो घोषणा की थी, भारत सरकार ने उसका भी संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें :   विज्ञान केन्द्रों में इनोवेशन हब इसी वर्ष प्रारम्भ होंगे - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

इन सकारात्मक पहलों पर समान विचार वाले देशों के साथ सहयोग के हित में भारत सरकार इस विषय पर विचार कर रही है कि इन पहलों को समर्थन देने में भारत क्या कर सकता है।

ऊर्जा का प्रमुख उपभोक्ता होने के नाते भारत लगातार स्थिर, सस्ते और सुगम्य विश्व ऊर्जा बाजार के महत्त्व की बात करता रहा है। इसलिये, भारत सरकार को आशा है कि इन पहलों से विश्व ऊर्जा बाजारों में हलचल शांत हो जायेगी।

यह भी पढ़ें :   भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री के बंधन की पुनर्स्थापना

****

 

एमजी/एएम/एकेपी