मोदी के चेहरे पर होंगे चुनाव, गुटबाजी से दूर रहें पार्टी नेता-नड्डा

मोदी के चेहरे पर होंगे चुनाव, गुटबाजी से दूर रहें पार्टी नेता-नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे। सीएम फेस वाले नेताओं को नड्डा ने नसीहत देते हुए कहा कि आपसी टांग-खिंचाई छोड़कर चुनावी तैयारियों में जुटें।  उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगी। अनुशासन में रहकर सभी नेताओं को काम करना होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सभी नेता प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर एकजुटता से काम करें। पार्टी संगठन बड़ा है, व्यक्तित्व नहीं। राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और पार्टी संगठन की तैयारियों को लेकर नड्डा ने नई दिल्ली में अपने निवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा को 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण यात्रा निकालने रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए । इसमें मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के तौर पर निकाला जाएगा। करौली हिंसा, अलवर-मेवात, टोंक के मालपुरा, हाड़ौती में कोटा-झालावाड़ में मॉब लिंचिंग और समाज विशेष की प्रताड़ना के मुद्दे को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी।

यह भी पढ़ें :   तो क्या नए मुख्यमंत्री का नाम वसुंधरा राजे को बता दिया गया है?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सिगरेट प्रदेश के दौरे पर आएंगे। अजमेर और बांसवाड़ा में बीजेपी बड़े सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में बनाए गए पार्टी के 20 नए जिला कार्यालय भवनों का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों करवाने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा अमित शाह से गुजरात बॉर्डर से लगते राज्य के आदिवासी बाहुल्य जिलों डूंगरपुर-बांसवाड़ा में आदिवासी प्रबुद्ध विशिष्ट जन-संवाद सम्मेलन के लिए भी समय मांगा है। इन जगहों पर भारतीय ट्राइबल पार्टी और कांग्रेस दोनों बीजेपी के लिए चुनौती बनी हुई हैं। पार्टी का मानना है कि विशेष तौर पर बीटीपी को न्यूट्रलाइज करने के लिए शाह की सभाएं यहां करवाना महत्वपूर्ण है। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के मद्देनजर आगामी दिनों में केन्द्रीय भाजपा नेताओं के कई कार्यक्रम राजस्थान में तय होंगे।

यह भी पढ़ें :   मूल्य-संवर्धित इस्पात के लिये उत्पादन युक्त प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 तक बढ़ाई गई

दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश भाजपा से 8 बड़े चेहरे शामिल रहे। इनमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औरपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।