भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 188.65 करोड़ (1,88,65,46,894) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,32,59,791 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.82 करोड़ (2,82,92,856) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
10405037
दूसरी खुराक
10015488
प्रीकॉशन खुराक
4776656
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
18415554
दूसरी खुराक
17537837
प्रीकॉशन खुराक
7543790
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
28292856
दूसरी खुराक
5762258
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
58369646
दूसरी खुराक
42075577
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
555673416
दूसरी खुराक
477624547
प्रीकॉशन खुराक
135295
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
202912093
दूसरी खुराक
187837144
प्रीकॉशन खुराक
482399
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
126859484
दूसरी खुराक
117023262
प्रीकॉशन खुराक
14804555
प्रीकॉशन खुराक
2,77,42,695
कुल
1,88,65,46,894
भारत में सक्रिय मामले आज 17,801 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,496 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,30,622 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 4,73,635 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.69 करोड़ से अधिक (83,69,45,383) जांच की गई हैं।
देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.63 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.71 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे