तेलंगाना से राज्य सभा के लिए उपचुनाव के संबंध में

निम्नलिखित विवरण के अनुसार तेलंगाना से राज्य सभा में एक आकस्मिक रिक्ति हुई है:-

राज्‍य

सदस्‍यों का नाम

कारण

रिक्ति की तिथि

कार्यकाल

तेलंगाना

डॉ. बंदा प्रकाश

त्‍याग-पत्र

04.12.2021

02.04.2024 तक

 

2. आयोग ने तेलंगाना से राज्‍य सभा में हुई इस रिक्ति को भरने के लिए निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: –

क्रम संख्‍या

कार्यक्रम

तिथि

 

अधिसूचना का प्रकाशन

12  मई, 2022 (बृहस्‍पतिवार)

 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि

यह भी पढ़ें :   भारत और फिनलैंड ने आपसी सहयोग को एक नए स्तर पर ले जाने और फ्यूचर आईसीटी, फ्यूचर मोबाइल प्रौद्योगिकी व डिजिटल शिक्षा में डिजिटल भागीदारी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की

19 मई, 2022 ( बृहस्‍पतिवार )

 

नामांकन पत्रों की जांच

20   मई, 2022 (शुक्रवार)

 

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

23 मई, 2022 (सोमवार)

 

मतदान की तिथि

30   मई, 2022 (सोमवार)

 

मतदान का समय

सुबह 09:00 बजे – शाम 04:00 बजे तक

 

मतगणना

30 मई, 2022 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक

 

तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न कराया जाना है

01 जून, 2022 (बुधवार)

 

3. प्रेस नोट, दिनांक 02.05.2022 के पैरा 06 में निहित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देश, जो कि लिंक https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ पर उपलब्ध हैं, उनका चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी व्‍यक्तियों द्वारा पालन किया जाना है।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो वर्ष 2008 में चित्तौड़ के कलेक्टर डॉ. समित शर्मा को भी हटा चुके हैं। अब एक थानेदार की क्या बिसात है।

4. मुख्य सचिव, तेलंगाना को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त उपचुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जाए।

***

एमजी/एएम/एसएम/वीके