रसोई में फिर लगा महंगाई का तड़का– ₹50 महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।

रसोई में फिर लगा महंगाई का तड़का– ₹50 महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।

देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर आमजन पर महंगाई का तड़का लगाया है। शनिवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ा दिए गए हैं। अब ₹953. 50 पैसे में मिलने वाला सिलेंडर ₹1003. 50 पैसे में मिलेगा। उधर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹9 की कमी की गई है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2364 रु 50 पैसे में मिलेगा आपको बता दें कि पिछले दिनों लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आमजन पर पहले ही महंगाई का बोझ ज्यादा हो गया था और अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि से भी निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को अपने रसोई बजट में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।