यूट्यूब पर डीडी इंडिया के 2 लाख, प्रसार भारती के 20 मिलियन सदस्य ग्राहक

प्रसार भारती के अंग्रेजी समाचार चैनल डीडी इंडिया ने हाल के महीनों में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफार्म पर अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। यूट्यूब पर इसके सदस्य ग्राहकों (सब्स्क्राइबर) की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गयी है। टीवी पहुंच के मामले में, डीडी इंडिया देश का नंबर एक अंग्रेजी न्यूज चैनल बन गया है। नवीनतम बीएआरसी आंकड़ों के अनुसार, डीडी इंडिया 8 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचा, जो अंग्रेजी समाचार श्रेणी में सबसे अधिक है। इसका निकटतम प्रतिद्वंदी, डीडी इंडिया की पहुँच के आधे पर ही सीमित रहा। यहां तक कि डीडी इंडिया के दर्शकों की संख्या में भी लगातार साप्ताहिक वृद्धि देखी गई है, जिसने पिछले आठ सप्ताह में लगभग 150 प्रतिशत की कुल वृद्धि दर्ज की है।

 

 

डीडी इंडिया को जनवरी, 2019 में प्रसार भारती द्वारा लॉन्च किया गया था। अपने कार्यादेश पर खरा उतरते हुए, डीडी इंडिया अब सैटेलाइट, ओटीटी प्लेटफॉर्म और न्यूज़ऑनएयर ऐप के माध्यम से 190 से अधिक देशों तक पहुंच गया है और इसके साथ ही यह दुनिया के लिए भारत के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक आसान व सुलभ माध्यम बन गया है। अपने गंभीर विश्लेषण और कमेंट्री, विचारोत्तेजक विचारों / राय तथा अत्याधुनिक दृश्य प्रस्तुति के माध्यम से इसने भारत से संबंधित मुद्दों पर पूरी दुनिया के लोगों को प्रभावित करने वाले माध्यम के रूप में खुद को स्थापित किया है।

निम्न सारणी में प्रस्तुत किया गया है कि कैसे डीडी इंडिया समय के साथ नंबर एक अंग्रेजी समाचार चैनल बन गया:

समयावधि

महत्‍वपूर्ण पड़ाव 

जनवरी 2019

 

प्रसार भारती बोर्ड से मंजूरी के बाद, डीडी इंडिया को एक अंग्रेजी समाचार चैनल के रूप में लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हुई

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : राज्य के पेंशनर्स को पेँशन प्राप्त करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के मामले में दी है बड़ी राहत

फरवरी 2019

 

डीडी न्यूज को हिंदी न्यूज चैनल और डीडी इंडिया को इंग्लिश न्यूज चैनल के रूप में अलग करके की प्रक्रिया शुरू हुई

सितंबर 2019

 

डीडी इंडिया को दक्षिण कोरियाई सार्वजनिक प्रसारक केबीएस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया

सितंबर 2019

 

बांग्लादेश में निजी केबल ऑपरेटरों ने अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से डीडी इंडिया का प्रसारण शुरू किया

फरवरी 2020

 

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा का डीडी इंडिया द्वारा किये गए कवरेज को कई विदेशी टीवी चैनलों द्वारा दिखाया गया

 

मार्च 2020

 

डीडी इंडिया को एक पूर्ण अंग्रेजी समाचार चैनल के रूप में लॉन्च किया गया – डीडी न्यूज को हिंदी चैनल के रूप में और डीडी इंडिया को अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में अलग करने का काम पूरा किया गया। डीडी इंडिया का प्रोडक्शन और शो डीडी न्यूज से पूरी तरह अलग है

जनवरी 2021

डीडी इंडिया को यूएस, यूके और कनाडा में हॉटस्टार पर लॉन्च किया गया

जनवरी 2021

यूएस के 23 राज्यों में प्रसारण के लिए आईटीवी पर डीडी इंडिया को लॉन्च किया गया

जनवरी 2022

 

स्लोवेनिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री के डीडी इंडिया साक्षात्कार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा व्यापक रूप से उद्धृत किया गया था

फरवरी-मार्च 2022

रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा को कवर करने के लिए डीडी इंडिया के संवाददाता यूक्रेन के 4 पड़ोसी देशों में तैनात थे।

मार्च 2022

 

130 से अधिक देशों में वितरण के लिए युप्प टीवी पर लॉन्च किया गया

यह भी पढ़ें :   आयकर विभाग द्वारा झारखंड में तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई

अप्रैल 2022

पहुंच के मामले में डीडी इंडिया देश का नंबर वन अंग्रेजी न्यूज चैनल बन गया

अप्रैल-मई 2022

 

डीडी इंडिया ने 8 हफ्तों में दर्शकों की संख्या में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। डीडी इंडिया के यूट्यूब चैनल की यूट्यूब पर सदस्य ग्राहकों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हुई

 

डीडी इंडिया भारत और दुनिया भर में फैले प्रवासी भारतीयों के बीच एक सेतु का भी काम करता है। चैनल अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को सभी घरेलू और वैश्विक घटनाक्रमों पर भारत का दृष्टिकोण प्रदान करता है। डीडी इंडिया पर सबसे अधिक देखे जाने वाले कुछ कार्यक्रम हैं – इंडिया आइडियाज, वर्ल्ड टुडे, इंडियन डिप्लोमेसी, डीडी डायलॉग, न्यूज नाइट आदि। डीडी इंडिया देखने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।

 

डीडी इंडिया के अलावा, देश भर में प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफॉर्म, साथ मिलकर विकास की एक शानदार कहानी लिख रहे हैं, जिसके तहत इसके कई यूट्यूब चैनल पहले से ही मिलियन क्लब में हैं और कई अन्य, इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। इसके साथ ही यूट्यूब के लिए कुल सदस्य ग्राहकों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।

प्रसार भारती के 190+ यूट्यूब चैनलों में से, क्षेत्रीय चैनल, विशेष रूप से दक्षिण और पूर्वोत्तर के चैनल, सबसे नए हैं और सबसे तेज़ से उभरने वाले चैनल हैं।

 

 

*****

एमजी / एएम / जेके /वाईबी