वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने मुंबई में ‘गारटेक्स टेक्सप्रॉसेस इंडिया’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय वस्त्र और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने आज मुंबई में ‘गारटेक्स टेक्सप्रॉसेस इंडिया’ का उद्घाटन किया और भारत के प्रमुख वस्त्र और परिधान निर्माण व्यापार मेले का शुभारंभ हुआ।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान वस्त्र राज्य मंत्री ने देश में कपड़ा उद्योग के योगदान और भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘कपड़ा क्षेत्र विनिर्माण उत्पादन का 10 फीसदी, भारत के जीडीपी में 2 फीसदी और देश की निर्यात से होने वाली आय में 15 फीसदी योगदान करता है।’

मंत्री ने मानव निर्मित कपड़ा (एमएमएफ) क्षेत्र और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए पीएलआई योजना के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात की। 10,683 करोड़ रुपये व्यय वाली इस योजना को हाल ही में कैबिनेट की मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया, ’67 कंपनियां आगे आईं और 61 को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।’

 

श्रीमती जरदोश ने भारतीय कपड़ा उद्योग की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए कहा कि उसे वैश्विक बाजार पर ध्यान देने की जरूरत है, जहां मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) की 75 फीसदी हिस्सेदारी है। फिलहाल भारतीय उद्योग ज्यादातर सूती कपड़े पर निर्भर है। उन्होंने डेनिम फैब्रिक में उद्योग की ओर से दिखाई गई रुचि की भी सराहना की और कहा कि युवा पीढ़ी इससे आकर्षित होगी।

यह भी पढ़ें :   आयकर विभाग ने नागपुर में तलाशी अभियान चलाया

मंत्री ने जोर देकर कहा कि कपड़ा मशीनरी विकसित करना समय की जरूरत है। उन्होंने इस पर भी बात की कि कैसे कपड़ा मशीनरी में नवाचार कई लोगों, विशेष तौर पर महिलाओं के लिए मूल्य वृद्धि कर सकता है, जो इस क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाती हैं। उन्होंने तैयार कपड़ों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, विशेष रूप से भविष्य में डेनिम फ्रैबिक से बने कपड़ों के लिए महिलाओं को उचित कौशल प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने उद्योग और वैज्ञानिकों को अपने नवाचारों के साथ आगे आने और शोध में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया, जो समाधान सामने रख सकता है।

मंत्री ने प्रदर्शनी का दिल्ली से मुंबई तक विस्तार करने और भारत में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शो आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की, जो कपड़े से लेकर फैशन तक को एक ही मंच पर लाया है। उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शनी सुनिश्चित करती है कि यह देश के कपड़ा क्लस्टर के लिए मांग पैदा करे। यह घरेलू निर्माताओं को सही तकनीक की पहचान करने का अवसर प्रदान करेगी और इस तरह भारतीय वस्त्र उद्योग के विकास में मदद करेगी।’

यह भी पढ़ें :   ईसीजीसी ने छोटे निर्यातकों के लिए 90 प्रतिशत तक निर्यात ऋण जोखिम को कवर करने के लिए नई बीमा कवर देने वाली योजना शुरू की

 

लॉन्च एडीशन में 100 से अधिक ब्रांड ट्रेंडी डिस्प्ले कर रहे थे जिसमें विशेष सेगमेंट- फैब्रिक एंड ट्रिम्स, डेनिम शो और स्क्रीन प्रिंट इंडिया शामिल हैं। 25 से अधिक शीर्ष भारतीय डेनिम मिलें भी मेले में अपने कलेक्शन का प्रदर्शन कर रही हैं। मंत्री ने व्यापार मेले का दौरा भी किया।

मीडिया वार्ता के बाद उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ एक सीएक्सओ पैनल चर्चा हुई।

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य प्रौद्योगिकियों और समाधानों के आदान-प्रदान के लिए भारतीय कपड़ा उद्योग को एकसाथ लाना है जिससे कपड़ा मशीनरी पर भारत की आयात निर्भरता को कम किया जा सके।

सोशल मीडिया पर फॉलो कीजिए: @PIBMumbai    /PIBMumbai    /pibmumbai  [email protected]

 

 

****

एमजी/एएम/एएस