वार्षिक राष्ट्रीय आय के अनंतिम अनुमान, 2021-22 और चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च), 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का तिमाही अनुमान

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय इस प्रेस नोट में राष्ट्रीय आय, 2021-22 के अनंतिम अनुमान (पीई) के साथ-साथ जनवरी-मार्च (क्यू 4) तिमाही, 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के तिमाही अनुमान जारी कर रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खातों के जारी कैलेंडर के अनुसार स्थिर (2011-12) और वर्तमान कीमत, दोनों पर सकल घरेलू उत्पाद के व्यय घटकों के संगत अनुमान भी जारी किये जा रहे हैं।

2) वर्ष 2019-20, 2020-21 और वर्ष 2019-20, 2020-21 के लिए वर्ष दर वर्ष परिवर्तन, सकल घरेलू उत्पाद के व्यय घटकों और सकल/शुद्ध राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय के वार्षिक अनुमानों के साथ आर्थिक गतिविधि के प्रकार के आधार पर मूल कीमतों पर जीवीए का वार्षिक और तिमाही अनुमान 2021-22 स्थिर (2011-12) पर और वर्तमान मूल्य 1 से 8 के विवरण में दिए गए हैं।

3) वर्ष 2021-22 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2020-21 के लिए ₹ 135.58 लाख करोड़ के पहले संशोधित अनुमान, जिसे 31.01.2022 को जारी किया गया था, के मुकाबले ₹ 147.36 लाख करोड़ के स्तर को प्राप्त करने का अनुमान है। 2020-21 में 6.6 प्रतिशत के संकुचन की तुलना में 2021-22 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

4) वर्ष 2021-22 के लिए नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद या वर्तमान कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद 2020-21 में ₹ 198.01 लाख करोड़ के मुकाबले ₹ 236.65 लाख करोड़ का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है और इस प्रकार इसमें 19.5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गयी है।

5) क्यू4, 2021-22 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीडीपी क्यू4, 2020-21 के ₹ 39.18 लाख करोड़ के मुकाबले ₹ 40.78 लाख करोड़ होने का अनुमान है और इस प्रकार इसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़ें :   केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल में कई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया

6) राष्ट्रीय आय के अग्रिम और अनंतिम अनुमान बेंचमार्क-संकेतक पद्धति का उपयोग करके संकलित किए जाते हैं, यानी पिछले वर्ष के लिए उपलब्ध अनुमानों को बेंचमार्क वर्ष (इस मामले में 2020-21) के रूप में संदर्भित किया जाता है, जो संबंधित संकेतकों का उपयोग करके क्षेत्रों के प्रदर्शन को दर्शाते हैं। वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय आय का दूसरा अग्रिम अनुमान (एसएई) 28 फरवरी, 2022 को जारी किया गया था। इन अनुमानों को इस वित्तीय वर्ष में प्रासंगिक संकेतकों पर नवीनतम जानकारी को शामिल करते हुए संशोधित किया गया है।

7) (i) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP), (ii) इन कंपनियों के लिए उपलब्ध तिमाही वित्तीय परिणामों के आधार पर निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र में सूचीबद्ध कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन, (iii) तीसरा अग्रिम फसल उत्पादन का अनुमान (iv) प्रमुख पशुधन उत्पादों का उत्पादन, (v) मछली उत्पादन, (vi) सीमेंट और स्टील का उत्पादन/खपत, (vii) रेलवे के लिए शुद्ध टन किलोमीटर और यात्री किलोमीटर, (viii) नागरिक उड्डयन द्वारा यात्री और कार्गो यातायात का संचालन, (ix) प्रमुख समुद्री बंदरगाहों पर कार्गो यातायात प्रबंधन, (x) वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री, (xi) बैंक जमा और क्रेडिट, (xii) वित्तीय वर्ष के लिए उपलब्ध केंद्र और राज्य सरकारों के खाते, आदि संकेतकों का उपयोग करके सेक्टर-वार अनुमानों को संकलित किया गया है। अनुमान में प्रयुक्त मुख्य संकेतकों में प्रतिशत परिवर्तन संलग्नक में दिए गए हैं।

8) सकल घरेलू उत्पाद संकलन के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल कर राजस्व में गैर-जीएसटी के साथ-साथ जीएसटी राजस्व भी शामिल है। केंद्र सरकार के 2022-23 के वार्षिक वित्तीय विवरण में उपलब्ध कर राजस्व के संशोधित अनुमान 2021-22 और लेखा महानियंत्रक (सीजीए) और भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (सीएजी) की वेबसाइटों पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी) का उपयोग मौजूदा कीमतों पर उत्पादों पर करों के आकलन के लिए किया गया है। स्थिर कीमतों पर उत्पादों पर करों को संकलित करने के लिए, कर योग्य वस्तुओं और सेवाओं की मात्रा वृद्धि का उपयोग करके मात्रा का अनुमान लगाया जाता है। केंद्र के लिए कुल उत्पाद सब्सिडी को प्रमुख सब्सिडी पर नवीनतम जानकारी, जैसे सीजीए वेबसाइट पर उपलब्ध खाद्य, यूरिया, पेट्रोलियम और पोषक तत्व आधारित सब्सिडी और 2021-22 के लिए संशोधित अनुमान का उपयोग करके संकलित किया गया था। सीएजी की वेबसाइट पर उपलब्ध मार्च 2022 तक अधिकांश राज्यों द्वारा सब्सिडी पर किए गए व्यय के साथ-साथ 2021-22 के लिए राज्य-वार बीई प्रावधान का उपयोग; राज्यों की उत्पाद सब्सिडी को संकलित करने के लिए किया गया था। केंद्र के लिए राजस्व व्यय, ब्याज भुगतान, सब्सिडी आदि पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी और 2021-22 के लिए राज्यों के बजट दस्तावेजों के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर भी सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (जीएफसीई) के आकलन के लिए उपयोग किया गया था।  

यह भी पढ़ें :   आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में गड़बड़ियों को लेकर इंफोसिस के साथ वित्त मंत्रालय की बैठक

9) बेहतर डेटा कवरेज, वास्तविक कर संग्रह और सब्सिडी पर किए गए व्यय, स्रोत एजेंसियों द्वारा किए गए डेटा संशोधन आदि का इन अनुमानों के बाद के संशोधनों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, रिलीज कैलेंडर के अनुसार, उपरोक्त कारणों के लिए अनुमानों में संशोधन होने की संभावना है। उपयोगकर्ताओं को आंकड़ों की व्याख्या करते समय इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

10) अप्रैल-जून 2022 (क्यू 1 2022-23) तिमाही के लिए तिमाही जीडीपी अनुमानों की अगली रिलीज 31.08.2022 को जारी की जाएगी।

सारणी समेत पूरा प्रेस नोट देखने के लिए यहां क्लिक करें -https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/may/doc202253160901.pdf   

*****

एमजी / एएम / जेके /वाईबी