राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -2) के दौरान एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, जो सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर हैं, ने 31 मई, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-2) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किये गए।

यह भी पढ़ें :   पानीपत में 2जी इथेनॉल संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

राष्ट्रपति ने असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये।           

प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार विजेताओं की सूची के लिए कृपया अंग्रेजी की विज्ञप्ति देखें 

******

 

एमजी / एमए / जेके