केंद्रीय मंत्री श्री आर.के. सिंह नालंदा महाविहार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 इस वर्ष “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। आयुष मंत्रालय देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु से इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह, बिहार के नालंदा महाविहार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे, जो दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालय का स्थल है। नालंदा महाविहार में आयोजित योग दिवस समारोह में 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का विषय “मानवता के लिए योग” है। इसे विश्व भर में चल रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोहों के साथ पूरी तरह जोड़कर एक व्यापक तथा भव्य रूप से मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता में योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। वर्षों से, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य के लिए एक जन आंदोलन बन गया है।

यह भी पढ़ें :   भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया

नालंदा शिक्षा का एक प्राचीन स्थल और धार्मिक केंद्र था जिसने व्यापक ज्ञान प्रदान किया। नालंदा 5वीं से 12वीं शताब्दी तक प्राचीन मगध में एक प्रसिद्ध बौद्ध मठवासी विश्वविद्यालय था। लाल ईंटों से बने महाविहार को वास्तुशिल्प की उत्कृष्ट कृति माना जाता था। वर्तमान में इस प्राचीन नालंदा महाविहार के खंडहर 14 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले हुए हैं और इसका अधिकांश भाग अभी तक खोजा नहीं गया है।

यह भी पढ़ें :   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में तिरंगे की अभिकल्पना करने वाले पिंगलि वेंकय्या जी की जयंती पर आयोजित 'तिरंगा उत्सव' कार्यक्रम को संबोधित किया

योग कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के नोडल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय द्वारा परिचालित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

*.*.*

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस