सम्पूर्ण मानवता के लिए योग अनमोल उपहार: केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिक्किम, गंगटोक के इनचे मोनेस्ट्री में प्रदेश के राज्यपाल गंगा प्रसाद व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों से, संपूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार की स्वीकृति वैश्विक स्तर पर प्रदान करवायी है। जिसके फलस्वरूप पूरे विश्व ने योग को अपनाया है, आज योग के माध्यम से हम पूरे विश्व से जुड़ रहे हैं। और नियमित योग से हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :   केंद्र ने व्यापार सुगमता और सिले-सिलाये कपड़ों या होज़री की बिना पैकेज या खुली बिक्री में शर्तों के भार को कम करने के लिये विधिक माप विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुयें) नियम, 2011 में संशोधन किया

***

हिमानी सारद